फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Reward criminal of scrap mafia Ravi Kana arrested

Greater Noida: स्क्रैप माफिया रवि काना पर गैंग पर पुलिस का शिकंजा, 25 हजार का इनामी अमन गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2024 02:50 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 15 Mar 2024 02:50 PM IST
सार

स्क्रैप माफिया रवि काना पर पुलिस का शिकंजा और कसता जा रहा है। स्वॉट टीम और पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को गिरोह के एक सदस्य, 25 हजार रुपये के इनामी अमन शर्मा को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Reward criminal of scrap mafia Ravi Kana arrested
फर्जी रेलवे भर्ती गिरोह का सरगना मुंबई में गिरफ्तार - फोटो : ANI

विस्तार

स्क्रैप माफिया रवि काना पर पुलिस का शिकंजा और कसता जा रहा है। स्वॉट टीम और पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को गिरोह के एक सदस्य, 25 हजार रुपये के इनामी अमन शर्मा को थाना बीटा-2 के एटीएस गोल चक्कर से गिरफ्तार कर लिया। सरगना रवि और उसकी सहयोगी काजल अभी भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन


कासना के सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए का रहने वाला अमन शर्मा स्क्रैप माफिया रवि की गाडी चलाने का काम करता था। साथ ही गाड़ी को चौराहों पर खड़ा करके स्क्रैप, सरिया आदि के ट्रकों को वहां से निकलवाने का काम करता था।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अमन गिरोह के सरिया व स्क्रैप के व्यवसाय में लम्बे समय से सक्रिय है। गैंग के सदस्य विभिन्न निर्माणाधीन साइटों पर जाने वाले सरिया के ट्रकों को रोक लेते हैं। चालक से मिलीभगत कर सरिया उतरवा लेते हैं। साइट के मैनेजर को डरा धमकाकर स्टाक बुक में पूरा वजन अंकित कराते हैं। उतारे गये सरिया को बाजार भाव से व्यापारियों को बेचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी 2024 में सरगना रवि सहित गैंग के 16 सदस्यों के खिलाफ थाना बीटा-2 में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक गिरोह के राजकुमार नागर, अनिल नागर, आजाद नागर, विकास नागर, विक्की, अफसार, राशिद अली, प्रहलाद, महकी नागर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed