फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   revenue dispute will end, survey will be done in village

राजस्व के विवाद होंगे खत्म, सभी गांवों की आबादी का होगा सर्वे

Wed, 07 Oct 2020 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
revenue dispute will end, survey will be done in village
राजस्व के विवाद होंगे खत्म, सभी गांवों की आबादी का होगा सर्वे
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिले के गांवों में आबादी की जमीन का नक्शा तैयार करने का काम जल्द शुरू होगा। सर्वे ऑफ इंडिया की टीम अक्तूबर माह के आखिर तक जिले में आ जाएगी। जिला प्रशासन ने भी सर्वे को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। दस गांव का एक कलस्टर बनाया जा रहा है। वहीं, नक्शा तैयार होने के बाद आबादी की जमीन के विवादों का निस्तारण आसान हो जाएगा। प्रदेश सरकार हर जिले की आबादी की जमीन का नक्शा तैयार करवा रही है। ताकि राजस्व विवादों का निस्तारण करने में आसानी हो सके। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर गौतमबुद्ध नगर को भी चुना गया है। जिले के 322 गांवों का ड्रोन से सर्वे होगा। उसी के आधार पर नक्शा तैयार किया जाएगा। यह काम सर्वे ऑफ इंडिया को दिया गया है। मंगलवार को टीम के सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) दिवाकर सिंह के साथ बैठक की। सदस्यों ने बताया कि टीम अक्तूबर के आखिर में सर्वे का काम शुरू कर देगी। जल्द ही टीम जिले में पहुंच जाएगी। टीम में 8 से 10 सदस्य होंगे। जिला प्रशासन से टीम के ठहरने और वाहन की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। कलस्टर में आसपास के गांवों को शामिल किया गया है। सभी गांवों के लेखपाल, तहसील के एसडीएम और तहसीलदार को दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। जिला पंचायत राज विभाग को भी जिम्मेदारी दी गई है।
ड्रोन से होगा सर्वे
प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि गांव में आबादी की जमीन का सर्वे ड्रोन से होगा। आबादी के हर खसरा नंबर को पहले कली से रेखांकित किया जाएगा। उसके बाद ड्रोन से फोटो लिया जाएगा। हालांकि, अभी आबादी की जमीन पर बने मकान और खाली जगह को अलग-अलग नंबर देने के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

आबादी की जमीन का नक्शा तैयार होगा। इसका काम इस माह के आखिर तक शुरू हो जाएगा। सभी तहसील की टीम को इस संबंध में दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। सर्वे के बाद गांव में जमीन संबंधी विवाद समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाकर सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed