फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida: Retired soldier's body recovered in Dankaur, shot in the head, pistol and car also found from the spot

नोएडा: दनकौर में सेवानिवृत्त फौजी का शव बरामद, सिर में गोली लगी थी, मौके से पिस्टल और कार भी मिली

Sun, 21 Nov 2021 10:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 21 Nov 2021 10:03 PM IST
सार

नवादा गांव निवासी भूपेंद्र नागर (38) करीब एक वर्ष पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे। रविवार शाम सूचना मिली कि किसान आदर्श इंटर कॉलेज के पास एक शव पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार को सूचना दी।

विज्ञापन
Noida: Retired soldier's body recovered in Dankaur, shot in the head, pistol and car also found from the spot
भूपेंद्र। (फाइल फोटो) - फोटो : Grnoida

विस्तार

दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित किसान आदर्श इंटर कॉलेज के पास रविवार शाम एक सेवानिवृत्त फौजी का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। फौजी के सिर में गोली लगी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देर शाम तक पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर नहीं दी गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नवादा गांव निवासी भूपेंद्र नागर (38) करीब एक वर्ष पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे। रविवार शाम सूचना मिली कि किसान आदर्श इंटर कॉलेज के पास एक शव पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, भूपेंद्र के सिर में गोली लगी था। घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। साथ ही कुछ दूरी पर भूपेंद्र की कार भी मिली है।
विज्ञापन


सूचना पर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बाद में फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। घटना के बाद से मृतक परिवार के घर पर मातम पसरा है। एसीपी-3 बृजनंदन राय का कहना है कि पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। पड़ताल के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मां की डांट से क्षुब्ध नाबालिग ने दी थी झूठी सूचना
बिसरख कोतवाली क्षेत्र के ग्रेनो वेस्ट में ट्यूशन से लौट रही छात्रा ने परिजन और पुलिस को अपहरण की कोशिश की झूठी सूचना दी थी। छात्रा का आरोप था कि कार सवारों ने उसे अगवा किया और शोर मचाने पर छोड़कर भाग गए। जांच में पता चला कि मां के डांटने पर छात्रा ने झूठी सूचना दी थी। परिजनों ने मामले मेें पुलिस को लिखित में जानकारी दी थी।

सीसीटीवी कैमरे में नहीं मिला कोई साक्ष्य
बता दें कि शनिवार शाम ग्रेनो वेस्ट की एक सोसाइटी में रहने वाली छात्रा ने परिजन को कॉल कर सूचना दी थी कि कार सवार दो लोगों ने उसे अगवा कर लिया, लेकिन विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को साथ लेकर छात्रा द्वारा बताए गए मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें कि छात्रा अकेले पैदल जाती दिखी। उसे किसी ने अगवा नहीं किया।

मां ने दूसरे रास्ते से ट्यूशन जाने को बोला था
जांच में पता चला कि छात्रा जिस रास्ते से ट्यूशन आती-जाती है, छात्रा की मां ने वहां से न आकर दूसरी रास्ते का प्रयोग करने के लिए कहा था। इसको लेकर मां ने उसे डांट भी दिया था। इस कारण छात्रा ने झूठी सूचना दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed