फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   retired Railways GM arrest in Noida and fraud of Rs 52.50 lakh

हैलो... आपके पार्सल में ड्रग्स है: नोएडा में रेलवे से रिटायर जीएम को किया डिजिटल अरेस्ट; 52.50 लाख की ठगी

Wed, 15 May 2024 09:51 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 15 May 2024 09:51 PM IST
सार

साइबर ठगों ने नोएडा में एक रेलवे के सेवानिृवत्त जीएम को 24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट किया। इस दौरान ठगों ने 2.50 लाख रुपये की ठगी की। ठगों ने फोन पर कहा कि आपके पार्सल में ड्रग्स है, दाउद से संबंध बताया और मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर वारदात को अंजाम दिया।  

विज्ञापन
retired Railways GM arrest in Noida and fraud of Rs 52.50 lakh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

साइबर जालसाजों ने भारतीय रेलवे के सेवानिृवत्त जीएम को 24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर 52.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने ताइवान भेजे गए पार्सल में ड्रग्स, अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से संबंध और मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर वारदात की। साइबर ठगी का अहसास होने पर सेक्टर-76 निवासी प्रमोद कुमार (69) ने पुलिस से शिकायत की। साइबर क्राइम थाने ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में आम्रपाली सिलिकॉन सिटी सोसाइटी निवासी प्रमोद कुमार ने कहा कि नौ मई को उनके पास रिकॉर्डेड मैसेज आया। जिसमें बताया गया कि भेजा गया पार्सल डिलीवर नहीं हुआ है। मामले की ज्यादा जानकारी के लिए मोबाइल पर एक दबाने के लिए बोला गया। ऐसा करने पर कॉल किसी शख्स को ट्रांसफर हो गई। उसने कहा कि प्रमोद की ओर भेजे गए पार्सल को ताइवान के कस्टम विभाग ने सीज कर दिया है। जिसमें कई आपत्तिजनक सामग्री मिली हैं। इस पर प्रमेाद ने कहा कि उसने ताइवान के लिए कोई पार्सल भेजा ही नहीं है। इस पर जालसाजों ने उनसे आधार और मोबाइल नंबर पूछा और बताया कि इस पार्सल में आपके आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया है। 

विज्ञापन

पार्सल में 100 ग्राम ड्रग्स, चार किलो कपड़े, चार पासपोर्ट और तीन क्रेडिट कार्ड होने की जानकारी दी गई। इसके बाद कॉल मुंबई क्राइम ब्रांच के कथित पुलिस अधिकारी के पास ट्रांसफर कर दी। उसने पीड़ित के मोबाइल पर मुंबई पुलिस का आईकार्ड भेजकर खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी नरेश गुप्ता बनर्जी बताया। उसने प्रमोद से कहा कि उसके केवाईसी की डिटेल विभिन्न शहरों के अलग-अलग बैंकों में खोले गए खाते में इस्तेमाल की गई है। 

इन खातों का सीधा लिंक मनी लॉन्ड्रिंग केस से है। यह भी बताया गया कि पीड़ित के बैंक संबंधी डिटेल का प्रयोग जिन आतंकवादी गतिविधियों में किया गया है उसका संबंध दाउद इब्राहिम और नवाज मलिक के गिरोह से है। बताया गया कि नवाज मलिक 18 माह से जेल में है। जालसाज ने कहा कि अगर उसने इस मामले में सहयोग नहीं किया तो वह बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं। इसके बाद वीडियो कॉल पर आने के लिए विवश कर दिया गया। वीडियो कॉल में शिकायतकर्ता की फोटो तो साफ दिख रही थी पर दूसरी तरफ से सिर्फ मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच का लोगो दिख रहा था। इसके बाद जालसाज ने 24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर और 52.50 लाख रुपये ठग लिए। 

डिजिटल अरेस्ट में सोने भी नहीं दिया 
डिजिटल अरेस्ट के दौरान जालसाजों ने रिटायर्ड जीएम को सोने भी नहीं दिया गया। साथ ही सगे-संबंधियों से भी इन बातों का जिक्र नहीं करने के लिए कहा गया। जालसाजों ने सीबीआई के नाम का एक लेटर भेजा। इसमें लिखा गया है इस मामले में अब आपको जेल जाने से कोई रोक नहीं पाएगा। फिर आतंकी गतिविधियों और मनी लॉन्ड्रिंग केस से बाहर निकालने में मदद करने की बात कहकर बैंक अकाउंट और एफडी समेत अन्य जानकारी ले ली। इसके बाद पहली बार में 22.50 लाख, दूसरी बार में 26.50 लाख और तीसरी बार में 3.50 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर कराई। जब और पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया जाने लगा तब पीड़ित को ठगी की आशंका हुई। 

विज्ञापन

क्या है डिजिटल अरेस्ट
डिजिटल अरेस्ट में मोबाइल या लैपटॉप से स्काइप या किसी अन्य एप से वीडियो कॉल कर पीड़ित पर नजर रखी जाती है। उसे डरा धमका कर वीडियो कॉलिंग से दूर नहीं होने दिया जाता है। इसमें एक तरह से आरोपी को उसके घर में कैद कर दिया जाता है। इस दौरान न तो वह किसी से बात कर सकता है और न कहीं जा सकता है। उसे इतना डरा दिया जाता है कि उससे लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन के लिए मजबूर होना पड़ता है।

नोएडा में डिजिटल अरेस्ट की वारदात 
फरवरी: सेक्टर-34 निवासी युवती को डिजिटल अरेस्ट कर 11 लाख की वसूली 
मार्च : महिला इंजीनियर को आठ घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर 3.75 लाख की ठगी 
अप्रैल: बहुराष्ट्रीय कंपनी के अधिकारी से मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर 22 लाख की ठगी 
10 मई : महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 45 लाख ऐंठे। 
14 मई : सेवानिवृत मेजर जनरल को डिजिटल अरेस्ट कर 37 लाख की ठगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed