फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Retired IG cheated of 2.97 lakhs

सेवानिवृत आईजी से साइबर ठगों ने 2.97 लाख की ठगी

Tue, 15 Feb 2022 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Retired IG cheated of 2.97 lakhs
ग्रेटर नोएडा। साइबर ठगों ने इंडियन तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक रबिंद्र पांडेय से लगभग 2.97 लाख रुपये की ठगी कर ली। सेवानिवृत्त आईजी के बैंक खाते से एसबीआई क्रेडिट कार्ड के नाम पर 590 रुपये काटे गए थे, जबकि वह एसबीआई क्रेडिट कार्ड नहीं रखते। उन्होंने बैंक अधिकारी से इसकी शिकायत की थी। अधिकारी के कहने पर उन्होंने इसकी ट्वीट कर इसकी शिकायत की थी। साइबर ठगों ने ट्विटर पर की गई पोस्ट से मोबाइल नंबर हासिल कर मदद के लिए कॉल की और रुपये ठग लिए। मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा की आईटीबीपी हाउसिंग सोसाइटी मेें निवासी सेवानिवृत्त आईजी रबिंद्र पांडेय ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि दिसंबर में उनके बैंक खाते से एसबीआई क्रेडिट कार्ड के नाम से रुपये कटने पर इसकी शिकायत की थी। इसके बाद उनके पास एक शख्स ने कॉल की। इसके एक घंटे बाद उनके पास एक कॉल आई और उसने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने को कहा। आरोपी ने आईजी से एक मोबाइल एप अपलोड कराया। इसके बाद उनके खाते से तीन बार में में 2.97 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ने अमेजन से भी लेनदेन किया। इसकी शिकायत साइबर सेल और पुलिस से की गई। अब, इस मामले में बीटा-2 थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया किस इस मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed