फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Retired High Court judge Dharamvir Sharma died from Corona had given a verdict on Ayodhya Shriram  Janmabhoomi dispute

यूपी : हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज धर्मवीर शर्मा का कोरोना से निधन, राम जन्मभूमि विवाद पर सुनाया था ऐतिहासिक फैसला

Sat, 08 May 2021 01:00 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 08 May 2021 01:00 PM IST
सार

धर्मवीर शर्मा अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि विवाद पर 30 सितंबर, 2010 को लखनऊ पीठ द्वारा सुनाए गए ऐतिहासिक फैसले में शामिल रहे। निधन की खबर मिलने के बाद उनके गांव और समाज में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन
Retired High Court judge Dharamvir Sharma died from Corona had given a verdict on Ayodhya Shriram  Janmabhoomi dispute
हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज धर्मवीर शर्मा का कोरोना से निधन - फोटो : allahabadhighcourt.in

विस्तार

कोरोना से हो रही मौतों का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। इस महामारी में अब तक कई दिग्गजों की मौत हो चुकी है। वहीं शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति धर्मवीर शर्मा का कोरोना से निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर दुख जताया। 

विज्ञापन


वे अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि विवाद पर 30 सितंबर, 2010 को लखनऊ पीठ द्वारा सुनाए गए ऐतिहासिक फैसले में शामिल रहे। निधन की खबर मिलने के बाद उनके गांव और समाज में शोक की लहर दौड़ गई।  बुलंदशहर में दानपुर नगर के हवेली परिवार में उनका जन्म हुआ था।  
विज्ञापन


74 वर्षीय सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति धर्मवीर शर्मा वर्तमान में नोएडा के सेक्टर 12 में रहते थे। उनके परिवारीजन अंकित गौतम ने बताया कि गुरुवार रात वह बिल्कुल ठीक थे। शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Retired High Court judge Dharamvir Sharma died from Corona had given a verdict on Ayodhya Shriram  Janmabhoomi dispute
जस्टिस धर्मवीर शर्मा का जर्जर पड़ा मकान। - फोटो : अमर उजाला
काफी समय से खाली पड़ा है पुश्तैनी घर
वे बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव दानपुर के मूल निवासी थे। उन्होंने उच्च शिक्षा लखनऊ से प्राप्त की थी। उनके निधन की सूचना से गांव में शोक की लहर है। बताया गया कि वह अविवाहित थे। ग्रामीणों के अनुसार वह गांव में करीब 18 वर्ष पूर्व किसी काम से आए थे। वह नोएडा में रहते थे। फ़िलहाल उनका पुश्तैनी घर काफ़ी समय से ख़ाली पड़ा हुआ है और टूटने की कगार पर है। यहां उनके परिवार से जुड़ा कोई भी नहीं रहता है।

जज धर्मवीर शर्मा 30 सितंबर को राम जन्मभूमि विवाद पर ऐतिहासिक फैसला सुनाने के अगले दिन ही  सेवानिवृत्त हो गए थे। वे छह भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। सादा जीवन-उच्च विचार के सिद्धांत में विश्वास रखते थे। इतने बड़े और सम्मानित पद पर रहने के बावजूद अपना भोजन स्वयं बनाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed