फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Retired commissioner suffered heart attack while driving car, accident

कार चलाते वक्त सेवानिवृत्त कमिश्नर को पड़ा दिल का दौरा, हादसा

Thu, 07 Oct 2021 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Retired commissioner suffered heart attack while driving car, accident
नोएडा। कार चलाते वक्त आयकर विभाग के सेवानिवृत्त कमिश्नर को हार्ट अटैक आ गया, इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर दो स्कूटी व एक ऑटो से टकरा गई। हादसे में एक स्कूटी सवार घायल हो गया। अट्टा पीर के पास बृहस्पतिवार को हादसे के बाद सेवानिवृत्त अधिकारी व घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-21 में रहने वाले 65 वर्षीय वीरेंद्र सिंह आयकर विभाग में कमिश्नर के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। बृहस्पतिवार सुबह कार से वह किसी काम से सेक्टर-18 की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह अट्टा पीर चौराहे के पास पहुंचे, तभी दिल का दौरा पड़ गया। इस कारण वह कार से नियंत्रण खो बैठे। अनियंत्रित कार सड़क पर चल रही दो स्कूटी और एक ऑटो से टकरा गई।
विज्ञापन

इसमें एक स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान निठारी निवासी विनोद के रूप में हुई है। वहीं दूसरे स्कूटी और ऑटो चालक को हल्की चोट आई है। इन दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि हार्ट अटैक के कारण कार अनियंत्रित हो गई थी। उन्हें सेक्टर-18 स्थित इंडो गल्फ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घायल स्कूटी सवार को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी पीड़ितों के परिजनों को दे दी गई है। हादसे के बाद अट्टा पीर के पास कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन

प्लंबर की हत्या मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर में प्लंबर राहुल की हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दूसरे आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस एक आरोपी सन्नी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अभी तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बड़ा मोहल्ला निवासी गुड्डू उर्फ राहुल (26) की बीते मंगलवार की रात चाकू से हत्या कर दी गई थी। भाई जीतू की शिकायत पर मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, आरोपी विपिन ने खुद को निर्दोष बताया है। उसका कहना है कि वह आर्मी की तैयारी कर रहा है। विवाद होने पर वह बीचबचाव करने गया था। हत्याकांड से उसका नाम गलत जोड़ गया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed