{"_id":"61ae67b839e71b1f7860f288","slug":"restaurant-worker-s-body-found-on-service-road-noida-news-noi619871887","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्तरां कर्मी का सर्विस रोड पर मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्तरां कर्मी का सर्विस रोड पर मिला शव, हत्या का आरोप
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
निरंजन चौधरी (फाइल फोटो)
- फोटो : Grnoida
Link Copied
ग्रेटर नोएडा। कॉमर्शियल बेल्ट स्थित एक रेस्तरां में काम करने वाले युवक का शव सोमवार सुबह सर्विस रोड के किनारे मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर पहुंचे पलवल (हरियाणा) निवासी परिजनों ने रेस्तरां संचालक पर मारपीट व हत्या का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस का कहना है कि शव के पास से सूखा पाउडर बरामद हुआ है। प्राथमिक पड़ताल के बाद युवक के आत्महत्या करने की आशंका है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पलवल के गांव लिखी निवासी निरंजन चौधरी (33) का शव ढकिया बाबा मंदिर के पास सर्विस रोड के किनारे पड़ा मिला। शव के पास आयुर्वेद दवा की डिब्बी और सूखा पाउडर मिला। शव पर चोट का निशान कोई नहीं था। युवक के पास एक कीपैड मोबाइल मिला। इसमें से मिले नंबर से उसकी पहचान हुई और परिजन को कॉल की गई। पुलिस ने रेस्तरां संचालक से फोन पर बात की तो उसने बताया कि निरंजन दो-तीन दिन से उनके पास नहीं गया। परिजन पहले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इसके बाद बीटा-2 थाने पहुंच गए। परिजनों ने रेस्तरां संचालक पर हत्या करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि संचालक लगभग तीन साल से रेस्तरां पर काम कर रहा था। आरोप है कि वह निरंजन से पहले भी मारपीट कर चुका था। एक सप्ताह पहले कॉल कर भी निरंजन ने परिजन को मारपीट की जानकारी दी थी। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।