फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Restaurant operator murdered for refusing to make midnight parathas

आधी रात पराठे बनाने से इनकार पर रेस्तरां संचालक की हत्या

Sat, 01 Jan 2022 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Restaurant operator murdered for refusing to make midnight parathas
कपिल राणा का फाइल फोटो। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। नाइट कर्फ्यू और पुलिस के अलर्ट के बीच शनिवार तड़के बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स में रेस्तरां संचालक की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। दो पुराने ग्राहकों ने शुक्रवार आधी रात के बाद पराठों के लिए रेस्तरां खोलने की मांग थी, लेकिन संचालक के इनकार करने पर विवाद हो गया। दो घंटे बाद पिस्टल लेकर पहुंचे दो युवकों ने रेस्तरां में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से धौलाना, हापुड़ के गांव पारपा निवासी कपिल राणा (27) ग्रेनो में आनंद आश्रय सोसाइटी में रहता था। कपिल लगभग सात साल से ओमेक्स आर्केड शॉपिंग कांप्लेक्स में एसआर फूड सर्विस के नाम से रेस्तरां चला रहा था और ऑनलाइन बुकिंग कर होम डिलीवरी करता था। शुक्रवार देर रात लगभग 1:30 बजे बुलंदशहर के अगौता निवासी आकाश उर्फ अक्कू और योगेंद्र उर्फ योगी शॉपिंग कांप्लेक्स में कपिल के पास पहुंचे। कर्मचारी किचन की साफ-सफाई कर रहे थे। दोनों आरोपियों ने पहले कोल्ड ड्रिंक की मांग की और फिर रेस्तरां खोलकर पराठे बनाने के लिए कहा। कपिल ने रेस्तरां खोलने व पराठे बनवाने से इनकार कर दिया। इस पर आरोपियों ने कपिल से झगड़ा शुरू कर दिया और धमकी देकर चले गए। आरोपी तड़के 3:30 बजे फिर वहां पहुंचे और रेस्तरां में घुसकर पिस्टल से दो गालियां कपिल के सीने पर बायीं तरफ मार दीं। कर्मियों की सूचना पर पुलिस कपिल को निजी अस्पताल ले गई, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आठ माह की गर्भवती है पत्नी
कपिल की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि कपिल का विवाह चार साल पहले हुआ था। पत्नी आठ माह की गर्भवती है और सात माह से मायके में रह रही है। शादी के तीन वर्ष बाद गर्भवती होने पर उसे मायके में रहने के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 बजे के बाद पिता चले गए थे घर
कपिल के पिता रात 12 बजे तक रेस्तरां पर ही मौजूद थे, लेकिन सर्दी और रात अधिक होने से कपिल ने पिता को घर भेज दिया था। कपिल की बड़ी बहन सरिता शिरडी गई हुई थी। सरिता ने देर रात कपिल से बात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं थी। आनंद आश्रय सोसाइटी में कपिल के फ्लैट के पास एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव होने से कपिल और पिता अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी में रह रहे थे। यहां कपिल पीजी भी चलाता था।

नाइट कर्फ्यू में अवैध पिस्टल से की वारदात से उठे सवाल
पुलिस के मुताबिक, आरोपी आकाश सेक्टर-135 में किराये पर रहता है और योगेंद्र अल्फा सेक्टर में रहता है। आरोपियों ने अल्फा सेक्टर में ही पार्टी की थी। आरोपी पैदल ही कपिल के रेस्तरां पर अवैध पिस्टल लेकर पहुंचे और वारदात को अंजाम दे दिया। आला अधिकारियों के निर्देश पर पूरे जिले में रातभर पुलिस अलर्ट पर थी। ऐसे में नाइट कर्फ्यू में रेस्तरां खुलने और आरोपियों के बेखौफ परी चौक के पास से पिस्टल लेकर जाने पर सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed