{"_id":"61c2142380930e7f7a66567c","slug":"resignation-in-assault-case-noida-news-noi6226548133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट मामले में राजीनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट मामले में राजीनामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। उपमंडल के गांव बेरी में बिजली कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट मामले में राजीनामा को लेकर मगंलवार को निगम के सब डीवीजन कार्यालय में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में मारपीट करने वाले आरोपी भी मौजूद रहे। जिन्होंने पंचायत में अपनी गलती स्वीकार करते हुए बिजली मुलाजिमों से माफी मांगी। राजीनामा होने के बाद अब कोर्ट में अपने-अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से दोनों पक्ष के सदस्य की और से मामले को निपटाने की लिखित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। पंचायत में आरोपी अब्दुल्ला पर बिजली विभाग का बकाया सहित बिजली चोरी के लगभग 3 लाख 72 हजार रुपये जमा करने का फरमान भी सुनाया गया। जुर्माना भरने के लिए आरोपी पक्ष को आगामी 27 दिसंबर तक समय दिया गया है।
यहां बता दे कि गत 23 अक्टूबर को बिजली विभाग की एक टीम गांव बेरी में चोरी पकड़ने गई थी। इस दौरान जब विभाग की टीम अब्दुल्ला के घर पर बिजली चोरी जांच के लिए पहुंचे तो आरोपी अब्दुल्ला ने अपने परिजनों सहित अन्य ग्रामीणों के सहयोग से बिजली टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक कर्मचारी का हाथ भी तोड़ दिया गया था। घटना को लेकर पुलिस ने 8 नामजद सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें मुख्य आरोपी सहित कुल 4 की गिरफ्तारी पुलिस की और से की जा चुकी है। जबकि कई फरार चल रहे है। आरोपी पक्ष की ओर से पिछले काफी दिनों से पंचायत स्तर पर मामले को निपटाने का प्रयास किया जा रहा था। मंगलवार को इलाके के गणमान्य लोगों ने पंचायत का आयोजन निगम कार्यालय के परिसर में किया। पंचायत में बिजली यूनियन के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में कर्मचारी भी मौजूद रहे। पंचायत की और से आरोपी पक्ष पर विभाग का बकाया व बिजली चोरी की राशी जमा कराने का फरमान जारी किया वहीं भविष्य में चौरासी में इस तरह की घटना करने पर 21 हजार रुपये का दंड करने का सर्वसम्मिति से फैसला लिया गया और साथ ही ऐसे शरारती तत्वों का साथ नही देने का एलान भी किया गया। इस अवसर पर यूनियन के नेता देवी सिंह पंवार, सर्कल सचिव बिजेन्द्र फोगाट, यूनिट प्रधान विजयपाल, उप प्रधान मोहम्मद हासिम, सब यूनिट सोहना प्रधान प्रेमपाल, लालसिंह, सतबीर, जवाहर, नरेन्द्र, दिनेश, राजन वर्मा, अब्बास के अलावा सरपंच नरेन्द्र, नगरपालिका पूर्व चेयरमैन सवाई सिंह, पूर्व सरपंच हनीफ, चेयरमैन रोहताश, पूर्व ब्लाक समिति सदस्य मास्टर कंवलसिंह, लहरू सरपंच, छोटू, जाकर सरपंच, आसू सरपंच सहित निगम के एसडीओ लियाकत अली, जेई नसीम अहमद व जेई साहबुद्दीन मुख्य तौर पर मौजूद रहे।