फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents upset due to arbitrariness of builders

बिल्डरों की मनमानी से परेशान निवासियों का हंगामा

Sun, 05 Sep 2021 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Residents upset due to arbitrariness of builders
ग्रेनो वेस्ट स्थित मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी के निवासी धरना प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों के निवासियों की परेशानी दूर नहीं हो रही है। रविवार को भी इरोस संपूर्ण और मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी के निवासियों ने प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। इरोस संपूर्णम सोसाइटी में बिल्डर ने बिजली मीटर का रिचार्ज बंद कर दिया था। वहीं, ईको विलेज वन सोसाइटी के निवासियों ने पुलिस की मौजूदगी में बिल्डर के साथ बैठक की। इसमें बिल्डर ने सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बिजली मीटर का रिचार्ज बंद करने पर हंगामा
ग्रेनो वेस्ट की इरोस संपूर्णम सोसाइटी में रविवार को बिल्डर ने बिजली मीटर रिचार्ज करना बंद कर दिया। इससे कई घरों की आपूर्ति बंद हो गई। गुस्साएं निवासी मेंटेनेंस ऑफिस पहुंचे और हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने कोरोना काल में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ा दिया था। शिकायत पर प्रशासन ने बिल्डर को निवासियों के साथ वार्ता करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कोई वार्ता नहीं की। अब बिल्डर मेंटेनेंस शुल्क नहीं देने वाले निवासियों को परेशान कर रहा है। कुछ दिन पहले बिल्डर ने जनरेटर का पावर बैकअप बंद कर दिया था। अब बिजली मीटर का रिचार्ज बंद कर दिया। हंगामे और पुलिस के दबाव पर बिल्डर ने ऑफलाइन रिचार्ज शुरू किया। जबकि, ऑनलाइन सुविधा के लिए 24 घंटे का समय मांगा है। निवासियों ने बताया कि प्राधिकरण में शिकायत पर सुनवाई चल रही है। इसके बाद भी बिल्डर परेशान कर रहा है। इसकी शिकायत प्राधिकरण से भी की है।
विज्ञापन

मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी
ग्रेनो वेस्ट की मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी के निवासियों का प्रदर्शन लगातार 11वें सप्ताह जारी रहा। रविवार को निवासियों ने अपनी विभिन्न मांगों के बैनर व पोस्टर के साथ सोसाइटी के गेट पर प्रदर्शन किया। निवासी रजिस्ट्री नहीं होने और सुविधा नहीं मिलने से परेशान हैं। आरोप है कि 11 सप्ताह से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन बिल्डर सुनने को तैयार नहीं है। सोसाइटी निवासी मेंटेनेंस शुल्क और अन्य मद के शुल्क को वापस लेने की मांग कर रहे है। बिजली का स्थायी कनेक्शन और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की भी मांग की है। रजिस्ट्री नहीं होने से निवासियों को फ्लैटों पर मालिकाना हक नहीं मिल सका है। निवासियों ने मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सामने दिया सुविधाएं देने का आश्वासन
ईको विलेज वन के निवासियों ने रविवार को बिसरख कोतवाली में बिल्डर के साथ बैठक की। निवासियों का कहना है कि पांच टावर में करीब 250 परिवार रह रहे हैं। इन टावरों में नौ लिफ्ट होनी चाहिए, लेकिन केवल एक लगी है। फायर सिस्टम काम नहीं करता। पार्किंग का आवंटन नहीं किया है। बेसमेंट में पानी भरा रहता है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था भी बेकार है। केवल दो सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। बिल्डर ने समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया है। सितंबर के आखिर तक एक लिफ्ट चालू करने का आश्वासन दिया है। सोसाइटी के निवासियों ने पिछले सप्ताह हनुमान गोल चक्कर पर जाम लगाया था। मांग पूरी नहीं होने पर आगे भी प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed