फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents uproar over tripping and power backup shutdown

ट्रिपिंग और पावर बैकअप बंद होने पर निवासियों का हंगामा

Tue, 17 May 2022 02:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Residents uproar over tripping and power backup shutdown
ग्रेटर नोएडा। बिजली की ट्रिपिंग से ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज-1 सोसाइटी के निवासी परेशान हैं। रविवार देर रात ट्रिपिंग के बाद बिजली गुल हो गई। कुछ देर बाद जनरेटर का पावर बैकअप भी बंद हो गया। इससे नाराज निवासियों ने मेंटेनेंस कार्यालय पर हंगामा किया। निवासियों का आरोप है कि कार्यालय में कोई कर्मचारी नहीं था। लैंडलाइन का रिसीवर अलग रखा हुआ था, जबकि मोबाइल स्विच ऑफ था। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर में कई खामियां हैं। इस कारण नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) की लाइन का फ्यूज उड़ जाता है। रात में भी ऐसा ही हुआ। सोमवार सुबह करीब 5 बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी। वहीं, बिजली कट होने से कई लोग लिफ्ट में फंस गए थे। इसके बाद निवासी लिफ्ट का इस्तेमाल करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि शनिवार रात भी सोसाइटी में आपूर्ति बाधित थी। तब ट्रांसफॉर्मर में काम होने का कारण बताया गया था। रविवार रात 10 बजे से ही ट्रिपिंग की समस्या शुरू हो गई थी। रात करीब एक बजे ग्रिड की आपूर्ति बंद हो गई। जनरेटर शुरू किया गया। इस दौरान बीच-बीच में जनरेटर बंद हो रहा था। रात करीब 3 बजे जनरेटर का पावर बैकअप भी बंद हो गया। इस कारण सोसाइटी के करीब 15 टावर में आपूर्ति बंद हो गई। निवासियों का कहना है कि करोड़ों खर्च करने के बाद भी यहां सुकून नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

---
सोसाइटी में बिजली के आधारभूत संरचना में काफी खामियां हैं। इस कारण फ्यूज उड़ जाता है। दो रात लगातार यह समस्या रही। टीम ने फॉल्ट को ठीक किया। इस समय बिजली की कमी नहीं है। ओवरलोड और फॉल्ट से आपूर्ति बाधित हो रही है। - सारनाथ गांगुली, वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन) एनपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed