{"_id":"6665cb0351b5ac7b9f0a6173","slug":"residents-protested-against-not-getting-basic-facilities-grnoida-news-c-23-1-vns1013-33091-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से नाराज निवासियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से नाराज निवासियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो:-- -- -- -- -- -- -- -- --
मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से नाराज निवासियों ने किया प्रदर्शन
-ग्रेनो वेस्ट की श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में लगातार छठे सप्ताह हुआ प्रदर्शन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासी मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से परेशान हैं और लगातार छह सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे है। आरोप है कि बिल्डर बार-बार आश्वासन दे रहा है, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। चेतावनी दी है कि समाधान होने तक लगातार प्रदर्शन जारी रहेगा।
निवासियों ने बताया कि प्रोजेक्ट में नया बिल्डर आ गया है। निवासियों की मूलभूत सुविधाओं का समाधान करने पर जोर नहीं दे रहा है। पावर बैकअप पर्याप्त नहीं होने नया जनरेटर खरीदने की जरूरत है। बेसमेंट में सीपेज व लीकेज की समस्या है। फायर सिस्टम ठीक नहीं है। साफ सफाई व सुरक्षा व्यवस्था भी बेकार है। कई टावरों के निर्माण कार्य अधूरे हैं। काफी फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं हुई है। आए दिन लिफ्ट खराब हो जाती है। परेशान निवासियों ने रविवार को मेंटेनेंस कार्यालय पर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाई ग्रींस फैसिलिटी की सीनियर एग्जीक्यूटिव आशु गौतम का कहना है कि निवासियों के मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। पुरानी एजेंसी को बदल दिया गया है। अब पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी व सफाई कर्मचारी मौजूद हैं। कुछ निवासी दबाव बनाने के लिए कॉन्ट्रेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों को धमका रहे हैं। इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रेस्टोरेंट की गंदगी से परेशान निवासी, किया प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी वन की साया जिऑन सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को मार्केट स्थित रेस्टोरेंट के बाहर प्रदर्शन किया। निवासी रेस्टोरेंट से निकलने वाली गंदगी से परेशान है। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी रेस्टोरेंट संचालक मनमानी से बाज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
निवासियों का आरोप है कि रेस्टोरेंट से निकलने वाली गंदगी व बचे खाने को नाली में डाल दिया जाता है। इससे नाली जाम हो जाती है। ऐसे में बेसमेंट एक व दो में पानी भर जाता है। सोसाइटी की एओए के पदाधिकारियों का कहना है कि रेस्टोरेंट प्रबंधन से कई बार शिकायत कर चुके हैं। बिल्डर से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शन के बाद रेस्टोरेंट प्रबंधन ने नाली को साफ कराया है।