फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents protest for not laying power lines

बिजली की लाइन नहीं डालने पर निवासियों का प्रदर्शन

Wed, 30 Jun 2021 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Residents protest for not laying power lines
दादरी। विद्यानगर-2 कॉलोनी के निवासियों ने विद्युत निगम के जूनियर इंजीनियर पर पैसे लेकर भी लाइन नहीं डालने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को प्रदर्शन कर हंगामा किया। सबसे पहले निवासी स्थानीय विधायक के आवास का घेराव करने पहुंचे। विधायक के समझाने पर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और उसके बाद बिजलीघर पर जाकर प्रदर्शन किया। विद्युत निगम के अधिकारियों ने दो दिन में बिजली उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर उन्हें वापस भेजा।
विज्ञापन

दादरी नगर में आमका रोड के नजदीक विद्यानगर-2 कॉलोनी में 25 से अधिक परिवार रहते हैं। यहां के निवासियों ने निगम के अधिकारियों के कहने पर बिजली लाइन के लिए जरूरी धनराशि एकत्रित कर बिजली घर पर तैनात जूनियर इंजीनियर के पास जमा कराई थी। निवासियों का आरोप है कि उन्हें इसकी रसीद भी नहीं दी। इसके बाद कॉलोनी में कुछ खंभे लगवाए और फिर काम बंद हो गया। जब कॉलोनी के लोगों ने गर्मी का हवाला देकर तत्काल कार्य कराकर बिजली उपलब्ध कराने की मांग तो जूनियर इंजीनियर ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

इससे गुस्साए निवासी मंगलवार को एकत्र होकर विधायक तेजपाल सिंह नागर के आवास पर पहुंचे। विधायक ने उन्हें पुलिस कार्रवाई कराने की बात कहकर कोतवाली भेज दिया। इसके बाद निवासियों ने कोतवाली में जूनियर इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई और बिजली की मांग को लेकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें बिजलीघर भेज दिया। इसके बाद निवासी धूममानिकपुर बिजलीघर पहुंचे और वहां मौजूद अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई। विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी आलोक कुमार का कहना है कि कॉलोनी में बिजली की लाइन डाली जा रही है। ठेकेदार को कोई परेशानी होने पर काम बाधित हुआ। दो दिन में लाइन डालकर बिजली चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed