फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents of 3 societies protested due to lack of registry

रजिस्ट्री नहीं होने से परेशान 3 सोसायटियों के निवासियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 26 Sep 2021 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
Residents of 3 societies protested due to lack of registry
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी के निवासी प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं होना बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। निवासी परेशान हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को भी ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस वन, एलिगेंट विले और मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन कर रजिस्ट्री कराने की मांग की। एलिगेंट विले सोसाइटी के निवासियों ने पोस्टर चिपकाकर कार रैली भी निकाली।
विज्ञापन

रैली निकालकर जताया विरोध
एलिगेंट विले सोसाइटी के निवासियों और खरीदारों ने गाड़ियों पर बैनर लगाकर ग्रेनो वेस्ट में रैली निकली। आरोप है कि पूरा पैसा देने के बाद भी बिल्डर फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं कर रहा है। अब तक बिल्डर ने पूर्णता प्रमाणपत्र भी प्राप्त नहीं किया। कई बार बिल्डर से रजिस्ट्री कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इससे पहले भी बिल्डर के खिलाफ एक माह तक प्रदर्शन किया गया था। तब बिल्डर की तरफ से आश्वासन दिया गया था, लेकिन समाधान नहीं हुआ। लोगों का आरोप है कि सोसाइटी अभी निर्माणाधीन है। यहां सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। कई बार आग लग चुकी है। रोजाना लिफ्ट में लोग फंस रहे हैं। 12 साल से खरीदारों को कब्जा नहीं मिला है। चेतावनी दी है कि मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

रजिस्ट्री नहीं होने से परेशान हैं निवासी
पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी के एक टावर के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां के निवासी भी रजिस्ट्री नहीं होने से परेशान हैं। निवासियों ने बताया कि बिल्डर ने तीन टावर का निर्माण बाद में कराया था। एक टावर में रजिस्ट्री हो चुकी है। जबकि टावर एफ-2 में कब्जा दे दिया है, लेकिन रजिस्ट्री नहीं की है। निवासी रजिस्ट्री कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन बिल्डर सुनने को तैयार नहीं है। आरोप है कि बिल्डर को टावर का ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट नहीं मिला है। वहीं, मेंटेनेंस हेड एके धीमान का कहना है कि सभी खरीदारों को रजिस्ट्री का समय दिया हुआ है, लेकिन सभी एक दिन में रजिस्ट्री करवाना चाह रहे हैं। समय पर सभी की रजिस्ट्री करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

14वें सप्ताह निवासियों का प्रदर्शन जारी
मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी के निवासियों ने रजिस्ट्री और सुविधाएं नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया। निवासी 14 सप्ताह से बिल्डर के प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका कहना है कि बिल्डर से कई बार रजिस्ट्री कराने और सुविधाएं देने की मांग की जा चुकी है, लेकिन बिल्डर की तरफ से कोई जवाब नहीं आ रहा है। पूरा पैसा देने और कब्जा मिलने के बाद भी फ्लैट पर मालिकाना हक नहीं मिल सका है। निवासियों ने मांग पूरी नहीं होने पर 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर धरना देने की घोषणा की है। मामले में बिल्डर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed