फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents are asking when the double-decker buses will run.

Noida News: इंतहा हो गई इंतजार की… शहरवासी पूछ रहेः कब दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

Fri, 24 Apr 2026 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Residents are asking when the double-decker buses will run.
फोटो
विज्ञापन


-फरवरी में लंबे इंतजार बाद आ गई थीं डबल डेकर बसें
-रूट तय, चालक तैयार, बस हरी झंडी का इंतजार

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में मुंबई की तर्ज पर चलने वाली डबल डेकर बसों में सफर का लुत्फ का सपना पूरा होने में एजेंसी बाधा बन रही है। दो महीने पहले आई डबल डेकर बसें सर्विस सेंटर न बनने के कारण धूल फांक रही हैं। करीब आठ बसों के संचालन के लिए रूट तय और चालक तैयार हैं। लेकिन बसों को हरी झंडी नहीं मिल रही।
जानकारी के मुताबिक, बसों के संचालन में देरी की मुख्य वजह संबंधित कंपनी की ओर से सर्विस और मेंटेनेंस के लिए सेक्टर-35 स्थित मोरना डिपो में सर्विस सेंटर स्थापित होने में देरी होना है। बिना सर्विस बैकअप के बसों को सड़कों पर उतारना संभव नहीं है, जिसके चलते प्रोजेक्ट अटका हुआ है। परिवहन निगम का कहना है कि रख रखाव कंपनी को डिपो में सर्विस सेंटर स्थापित करना है, ताकि नियमित रखरखाव और खराबी की स्थिति में त्वरित समाधान मिले। हालांकि, इस दिशा में एजेंसी ने काम शुरू नहीं किया है। वहीं निगम के अधिकारियों का कहना है कि कई बार पत्र लिखने के बाद भी एजेंसी ध्यान नहीं दे रही। डबल डेकर बसों के आने से लोगों में खुशी है लेकिन शहरवासियों को बसों में यात्रा करने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मुंबई की तर्ज पर शुरू होनी हैं डबल डेकर बस

मुंबई की तर्ज पर ही डबल डेकर बसें शुरू होनी है। ऐसे में शहरवासियों की इच्छाएं और भी बढ़ी हुई हैं। वह मुंबई न जाकर नोएडा में रहकर ही लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सरकार डबल डेकर बसें चलाने जा रही हैं, लेकिन करीब दो महीने से सिर्फ सुन रहे हैं। सड़कों पर बस नहीं दिख रही है। -गिरिराज
लोकल रूट पर डबल डेकर बसें चलती हैं तो सार्वजनिक परिवाहन न होने के कारण ग्रेनो वेस्ट के निवासियों को फायदा होगा। -सुमित कुमार
---
वर्जन
संबंधित एजेंसी को पत्र लिखा है, जल्द ही एजेंसी सर्विस सेंटर स्थापित करेंगी। तब बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। -रोहिताश कुमार, एआरएम, नोएडा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed