फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Resident fighting for Supertech buyers attacked, injured

Noida News: सुपरटेक बायर्स की लड़ाई लड़ रहे निवासी पर हमला, घायल

Sun, 06 Oct 2024 10:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Resident fighting for Supertech buyers attacked, injured
कार सवार बदमाशों ने ऑटो रुकवाकर डंडों से पीटा, अंगुली टूटी
विज्ञापन

जंतर मंतर पर सुपरटेक बिल्डर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सुपरटेक बायर्स की लड़ाई लड़ रहे एक रेजिडेंट पर कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। यह घटना पर्थला फलाईओवर के पास रविवार को उस वक्त हुई जब पीड़ित दिल्ली के जंतर मंतर पर सुपरटेक बिल्डर के खिलाफ धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। पीड़ित ने सुपरटेक बिल्डर पर हमला कराने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने सुपरटेक बिल्डर के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सुपरटेक इकोविलेज निवासी महेंद्र कुमार सुपरटेक बायर्स की लड़ाई कई वर्षों से लड़ रहे हैं। यूनाइटेड होम बायर्स के नाम पर वह धरना प्रदर्शन से लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। रविवार को महेंद्र कुमार सुबह करीब नौ बजे ऑटो से जंतर मंतर जाने के लिए सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान पर्थला फ्लाईओवर के पास नकाबपोश बदमाशों ने कार से ओवरटेक कर उनके ऑटो को रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने पीड़ित पर डंडों से हमला कर दिया। इसमें उनकी अंगुली टूट गई और कंधे व हाथ में चोटें आईं। इस घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उनको छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

------------

बिल्डर पर हमला करवाने का आरोप
इस घटना के बाद सुपरटेक बायर्स में गुस्सा है। आरोप है कि बिल्डर ने ही यह हमला कराया है। पीड़ित का कहना है कि सुपरटेक लिमिटेड के हजारों घर खरीदार पिछले दस साल से अपने फ्लैट के इंतजार में दर दर भटक रहे हैं। वो इनकी आवाज उठा रहे है। इस कारण उनपर यह हमला किया गया है। होम बायर्स को भी यह अंदेशा है कि इस घटना के पीछे सुपरटेक प्रबंधन का हाथ है। नोएडा के एडीसीपी मनीष मिश्र का कहना है कि इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 में सुपरटेक बिल्डर के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed