फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Resident dies after plaster falls in Arihant Amber Society

ग्रेटर नोएडा में हादसा: अरिहंत अम्बर सोसायटी में प्लास्टर गिरने से निवासी की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

Sat, 06 Jun 2026 11:06 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 06 Jun 2026 11:06 PM IST
सार

निवासियों का कहना है कि सोसायटी की इमारतों से प्लास्टर टूटकर गिरने की समस्या नई नहीं है। कई बार बिल्डर प्रबंधन और मेंटेनेंस एजेंसी को इसकी शिकायत की गई थी। लोगों ने आरोप लगाया कि टावरों की बाहरी दीवारों और छज्जों से लगातार प्लास्टर उखड़ रहा था, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

विज्ञापन
Resident dies after plaster falls in Arihant Amber Society
अरिहंत अम्बर सोसायटी में गिरा प्लास्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की अरिहंत अम्बर सोसायटी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। सोसायटी के एक निवासी की टॉवर से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद सोसायटी में शोक का माहौल है। जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, निवासियों ने बिल्डर प्रबंधन की लापरवाही को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है। बिसरख कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसा कोतवाली क्षेत्र स्थित अरिहंत अम्बर सोसायटी के टावर-डी में रहने वाले विकास चावला शनिवार को अपने दोपहिया वाहन से घर से मार्केट के लिए निकले थे। विकास एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और परिवार के साथ सोसायटी में रहते थे। परिवार में पत्नी, बच्चे और माता-पिता शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विकास पार्किंग क्षेत्र से बाइक निकालकर जैसे ही सोसायटी के खुले हिस्से में पहुंचे, तभी टावर की ऊपरी मंजिल से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटकर उनके ऊपर आ गिरा। अचानक हुए इस हादसे से विकास का संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक सामने मौजूद दीवार से जा टकराई। प्लास्टर गिरने और टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और अन्य निवासियों ने बिना समय गंवाए उन्हें नजदीकी एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अस्पताल और सोसायटी परिसर में शोक और गम का माहौल छा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही हैं। वहीं, विकास चावला की असमय मौत से परिवार और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है। एसएसआई राजवीर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेने के बाद पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

निवासियों का कहना है कि सोसायटी की इमारतों से प्लास्टर टूटकर गिरने की समस्या नई नहीं है। कई बार बिल्डर प्रबंधन और मेंटेनेंस एजेंसी को इसकी शिकायत की गई थी। लोगों ने आरोप लगाया कि टावरों की बाहरी दीवारों और छज्जों से लगातार प्लास्टर उखड़ रहा था, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। यदि समय रहते मरम्मत और निरीक्षण कराया गया होता तो इस हादसे को टाला जा सकता था। गौरतलब है कि पहले भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसायटियों में प्लास्टर गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिनमें कई लोग घायल हुए हैं। इसके बावजूद बिल्डरों और संबंधित एजेंसियों द्वारा भवनों की संरचनात्मक सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। लोगों का कहना है कि ऊंची इमारतों में रहने वाले हजारों परिवारों की सुरक्षा दांव पर लगी हुई है। 

निवासियों में दिखा आक्रोश
इस हादसे ने एक बार फिर बहुमंजिला आवासीय सोसायटियों की निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद निवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सोसायटी की इमारतों का तकनीकी ऑडिट कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं। वहीं मीडिया सेल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed