{"_id":"5dec07a68ebc3e1b98259ed0","slug":"rera-cancelled-ragistration-noida-news-noi477860431","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्ट बिल्डर के फेस्टिवल सिटी फेज वन प्रोजेक्ट का रेरा पंजीकरण रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस्ट बिल्डर के फेस्टिवल सिटी फेज वन प्रोजेक्ट का रेरा पंजीकरण रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित
निवेशकों की संख्या 1100 से घटाकर 700 की गई है।
--
फोटो
...
मिस्ट बिल्डर के फेस्टिवल सिटी फेज वन प्रोजेक्ट का रेरा पंजीकरण रद्द
- खरीदारों की शिकायत और जांच के बाद यूपी रेरा ने लिया फैसला
- प्रोजेक्ट में करीब 700 खरीदारों ने किया था निवेश
नवीन कुमार
ग्रेटर नोएडा।
उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने मिस्ट डायरेक्ट सेल्स प्राइवेट लिमिटेड बिल्डर के प्रोजेक्ट फेस्टिवल सिटी फेज वन का पंजीकरण रद्द कर दिया है। यह कमर्शियल प्रोजेक्ट नोएडा के सेक्टर-143 में स्थित है। प्रोजेक्ट में केवल 15 प्रतिशत निर्माण कार्य हुआ है। बिल्डर ने खरीदारों के पैसों का डायवर्जन किया है। प्रोजेक्ट के फेज वन में खरीदारों की संख्या करीब 700 है। इनमें से ज्यादातर खरीदारों 70-90 फीसदी राशि बिल्डर को देने का दावा किया है।
फेस्टिवल सिटी प्रोजेक्ट के खरीदारों ने यूपी रेरा में शिकायत की थी। इस पर यूपी रेरा ने 7 मार्च, 2019 को नोटिस जारी कर बिल्डर से जवाब मांगा था। साथ ही तीनों फेज का पंजीकरण रद्द करने की चेतावनी दी थी। बिल्डर ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। रेरा ने नोटिस जारी कर प्रोजेक्ट पूरा करने की कार्ययोजना मांगी। 30 सितंबर, 2019 तक इस पर जवाब देना था, लेकिन बिल्डर ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद रेरा ने प्रोजेक्ट का पंजीकरण रद्द करने की कार्रवाई शुरू की। 5 नवंबर, 2019 को बिल्डर ने रेरा को पत्र देकर बताया कि वह प्रोजेक्ट को पूरा नहीं कर पाएगा।
अब यूपी रेरा ने फेस्टिवल सिटी के फेज वन का पंजीकरण रद्द कर दिया है। पंजीकरण रद्द होने के बाद बिल्डर 60 दिन के अंदर उस पर आपत्ति कर सकता है। अगर बिल्डर आपत्ति नहीं करता है तो फिर पंजीकरण रद्द हो जाएगा। उसके बाद को-डेवलपर या रेरा खरीदारों की एसोसिएशन को प्रोजेक्ट पूरा करने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
दूसरी जगह लगाया प्रोजेक्ट का पैसा
यूपी रेरा ने बिल्डर को नोटिस जारी करने के साथ ही एक समिति का गठन किया था। कंसिलिएशन फोरम के अध्यक्ष आरडी पालीवाल को समिति का अध्यक्ष बनाया गया। समिति ने चार माह तक प्रोजेक्ट की निगरानी की, लेकिन वहां पर निर्माण कार्य चालू नहीं हो सका। प्रोजेक्ट की कुल लागत 373.83 करोड़ है। फेज वन का निर्माण कार्य केवल 15 प्रतिशत पूरा हुआ है। लंबे समय से काम बंद है। रेरा की जांच में पाया गया कि बिल्डर ने खरीदारों के पैसे को दूसरे प्रोजेक्ट में लगाया है। वहीं खरीदारों का आरोप है कि बिल्डर ने 500 करोड़ रुपये डायवर्ट किया है।
2012 में हुई थी बुकिंग, वर्ष 2016 तक देना था कब्जा
खरीदारों ने बताया कि वर्ष 2012 में बुकिंग की थी। प्रोजेक्ट के तीनों फेज में करीब 1300 खरीदार हैं। इनमें फेज वन में खरीदारों की संख्या करीब 700 है। बुकिंग के दौरान बिल्डर ने वर्ष 2016 तक कब्जा देने का वादा किया था, लेकिन कब्जा नहीं दिया। खरीदारों का आरोप है कि बिल्डर ने पैसा दूसरी जगह लगा दिया। फेस्टिवल सिटी वेलफेयर एसोसिएशन ने रेरा में इसकी शिकायत की थी।
अभी तक रद्द हो चुके हैं 37 प्रोजेक्ट का पंजीकरण
- उन्नति फॉरच्यून होल्डिंग बिल्डर के अरण्य प्रोजेक्ट के फेज तीन, चार व पांच
- रोहताश रेसिडेंशियल
- रोहताश प्लेटिना
- रोहताश प्लूमेरिया होम्स
- संपदा लीबिया
- आम्रपाली ग्रुप के 30 प्रोजेक्ट
खरीदारों की शिकायत पर मिस्ट बिल्डर से प्रोजेक्ट को पूरा करने पर जवाब मांगा था। बिल्डर ने प्रोजेक्ट पूरा नहीं कर पाने का जवाब दिया था। फेस्टिवल सिटी प्रोजेक्ट के फेज वन का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है। - राजीव कुमार, अध्यक्ष यूपी रेरा