फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Representatives of many states mobilized at the bike boat office

बाइक बोट के दफ्तर पर लामबंद हुए कई राज्यों के प्रतिनिधि

Mon, 25 Apr 2022 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Representatives of many states mobilized at the bike boat office
बाइक बोट के कार्यालय पर एकत्रित हुए बाइक बोट के पीड़ित। संवाद - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। कोरोना के कारण बाइक बोट के मुख्य दफ्तर पर अन्य राज्यों के निवेशक या उनके प्रतिनिधि नहीं पहुंचा पा रहे थे, लेकिन रविवार को एक बार फिर महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, यूपी, दिल्ली आदि कई राज्यों के प्रतिनिधि कोट गांव स्थित मुख्य दफ्तर पर एकत्रित हुए और आरोपियों के खिलाफ रणनीति बनाई। प्रतिनिधियों ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, शेष संपत्ति जब्त करने और जब्त की जा चुकी संपत्ति व वाहन नीलाम कर पीड़ितों को पैसे दिलाने की बात कही। निवेशकों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो अग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

बाइक बोट के दफ्तर पर लंबे समय से धरना दे रहे मुन्ना बालियान ने बताया कि कई प्रदेशों के प्रतिनिधि रविवार को पहुंचे थे। निवेशकों ने आरोपियों पर कार्रवाई और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के अलावा शेष संपत्ति को जब्त कराने व जब्त संपत्ति को नीलाम कराने पर चर्चा की। अभी आरोपियों की पांच फीसदी संपत्ति भी जब्त नहीं की गई है। शेष संपत्ति जल्द जब्त की जानी चाहिए। प्रवर्तन निदेशालय और पुलिस ने अब तक जो भी संपत्ति जब्त की है। उसे नीलाम कर पीड़ितों को रुपये वापस देने की कार्रवाई शुरू करे की बात कही।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडवोकेट राजू त्यागी, मनीष हिंदुस्तानी, एडवोकेट नीरज श्रीवास्तव, एडवोकेट हरी भजन सिंह, लाल बाबू, मनीष लेखवानी, बिजेंद्र फौजी, अरुण पालीवाल, अजेंदर कुमार, संदीप शर्मा, कैप्टन ओमप्रकाश चौधरी, मनोज गोदारा आदि निवेशकों और उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed