{"_id":"61b7a91783570d109563f15f","slug":"report-of-attempted-rape-on-chinese-citizen-filed-noida-news-noi621109581","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के नागरिक पर दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन के नागरिक पर दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। फेज टू स्थित निजी कंपनी में काम करने वाली युवती ने अधिकारी पर दुष्कर्म के प्रयास और लैंगिक उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी अधिकारी चीन का नागरिक है। मामले की शिकायत कई महीने पहले की गई थी। जांच के बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली निवासी युवती फेज टू की कंपनी में काम करती थी। युवती ने शिकायत की थी कि कंपनी में एक चीनी नागरिक उच्च पद पर तैनात है। आरोप है कि चीनी नागरिक ने उसके साथ ऑफिस में भी कई बार अश्लीलता की। नौकरी जाने और बदनामी के डर से युवती ने उसकी हरकतों को अनदेखा कर दिया। युवती ने कई बार चीनी अधिकारी को इस तरह की हरकत करने से मना किया लेकिन उसकी हरकत में किसी तरह का सुधार नहीं आया। आरोप है कि नवंबर के पहले सप्ताह में आरोपी ने उसे ऑफिस के काम से अपने सेक्टर-93 स्थित सोसाइटी में फ्लैट पर बुलाया था। आरोप है कि यहां पर चीनी अधिकारी ने युवती के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वह किसी तरह वहां से बाहर आ गई। वहीं पुलिस ने इसे लैंगिक उत्पीड़न का मामला बताया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक केस की जांच जारी है।