फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Report filed on 15 including builder in fraud of 1.34 crores

1.34 करोड़ की धोखाधड़ी में बिल्डर समेत 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 24 Nov 2021 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Report filed on 15 including builder in fraud of 1.34 crores
दादरी। बोड़ाकी-रामगढ़ गांव के पास अंसल टाउनशिप में करीब एक एकड़ जमीन खरीदने के बाद कब्जा नहीं देने और 1.34 करोड़ की धोखाधड़ी में चेयरमैन प्रणव अंसल, डायरेक्टर सुशील अंसल समेत 15 लोगों के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस यह कार्रवाई की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ग्रेटर नोएडा निवासी अशोक कुमार ने गांव रामगढ़-बोड़ाकी के पास अंसल टाउनशिप में वर्ष 2011 में एक एकड़ जमीन का सौदा किया था। सौदा तय होने के बाद 1.34 करोड़ का भुगतान भी किया गया था। आरोप है कि भुगतान के बाद उन्होंने बिल्डर से जमीन पर कब्जा देने की मांग की, लेकिन अंसल टाउनशिप के अधिकारी कब्जा देने के नाम पर उसे गुमराह करते रहे। इसके बाद उन्हें अंसल टाउनशिप की जगह दूसरे स्थान पर जमीन देने के लिए कहा गया। इस अशोक कुमार सहमत हो गए। उन्होंने गाजियाबाद व अन्य जगह जमीन देने की मांग की, लेकिन जमीन नहीं मिली। इस पर उन्होंने कोतवाली में शिकायत दी। आरोप है कि पुलिस ने भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में अंसल टाउनशिप के चेयरमैन, डायरेक्टर समेत पंद्रह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed