फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Remains of cows found near Transport Nagar, uproar

ट्रांसपोर्ट नगर के पास गोवंश के अवशेष मिले, हंगामा

Wed, 08 Jun 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Remains of cows found near Transport Nagar, uproar
नोएडा। सेक्टर-67 ट्रांसपोर्ट नगर के पास मंगलवार सुबह डंपिंग ग्राउंड में गोवंश के अवशेष मिलने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और किसी तरह गुस्साए लोगों को शांत कराया। इस मामले में कोतवाली फेज थ्री में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सुबह लोगों ने डंपिंग ग्राउंड में गोवंश के अवशेष और खून को देखने के बाद हंगामा शुरू कर दिया। मामला संवेदनशील होने के कारण मौके पर पांच थानों की पुलिस के साथ उच्च अधिकारी भी पहुंच गए। लोगों को समझाकर पुलिस अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डीसीपी हरीश चंदर का कहना है कि फॉरेंसिक टीम को बुलाकर अवशेष के नमूने लिए गए हैं। नमूने जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं। कोतवाली फेज थ्री में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। पुलिस की टीमें घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही हैं। कुछ सुराग मिले हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed