फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Religious and cultural centers will be established in Yamuna City.

Noida News: यमुना सिटी में धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र किए जाएंगे स्थापित

Fri, 08 Nov 2024 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
Religious and cultural centers will be established in Yamuna City.
यमुना सिटी में धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र किए जाएंगे स्थापित
विज्ञापन

- यमुना प्राधिकरण सेक्टर 17, 18, 20 और 22डी में 11 नवंबर को निकालेगा भूखंड की योजना

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) आवासीय सेक्टर के आसपास धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र भी स्थापित करेगा। इसके लिए सेक्टर 17, 18, 20 और 22डी में 14 भूखंड चयनित किए गए हैं। इन भूखंडों को धार्मिक स्थलों में मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर और गुरुद्वारा, आश्रम, जबकि सांस्कृतिक केंद्रों में सामुदायिक केंद्र, ओपन थिएटर, मीटिंग हॉल समेत अन्य विभिन्न केंद्र बनेंगे। इनका आवंटन साक्षात्कार के जरिये किया जाएगा।

प्राधिकरण धार्मिक स्थलों के लिए आठ भूखंड की योजना शुरू करेगा। इनमें सेक्टर-18 में दो, सेक्टर-20 में दो, सेक्टर-22ए में दो तथा सेक्टर-22डी में दो भूखंड रहेंगे। इनका क्षेत्रफल 1000 से दो हजार वर्गमीटर तक निर्धारित किया गया है। सांस्कृतिक केंद्र के लिए छह भूखंडों पर योजना शुरू की जाएगी। यह भूखंड बड़े होंगे। इनमें सेक्टर-17 व 17ए में एक-एक, सेक्टर-18 में एक, सेक्टर-22ई में एक तथा सेक्टर-22 डी में दो भूखंड रहेंगे। इनका क्षेत्रफल पांच हजार से लेकर आठ हजार वर्गमीटर तक रहेगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डाॅ. अरुणवीर सिंह ने बताया, यमुना सिटी में धार्मिक और सामाजिक सांस्कृतिक केंद्रों के लिए योजना शुरू होने जा रही है। इसके लिए भूखंडों का चयन हो गया हैं, जल्द ही योजना का ब्रॉशर भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed