{"_id":"6a43f1563f25ea9731027b8d","slug":"relief-from-scorching-heat-temperatures-have-dropped-noida-news-c-491-1-rgh1002-8105-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भीषण गर्मी से मिली राहत, तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भीषण गर्मी से मिली राहत, तापमान में आई गिरावट
विज्ञापन
नोएडा/यमुना सिटी। शहर में मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहे। बादलों के बीच धूप न होने के बाद भी उमस से हाल बेहाल रहा। शाम 4 बजे से हवाएं तेज हो गईं और देर रात तक बारिश के आसार बने रहे। मंगलवार को जारी हुई आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 8.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह बारिश होने के अधिक आसार बन रहे हैं। ऐसे में एक जुलाई से 6 जुलाई तक बारिश हो सकती है। अलग-अलग दिनों पर येलो अलर्ट जारी किया जा गया है।
यमुना सिटी में बारिश के बाद पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। सोमवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था लेकिन बारिश के बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह से ही यमुना सिटी, रबूपुरा, जेवर और दनकौर क्षेत्र में आसमान पर बादल छाए रहे। सुबह के समय मौसम ठंडा बना रहा और लोगों को तेज धूप का सामना नहीं करना पड़ा।
मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि इस समय उत्तर भारत के अधिकांश राज्य उमस से भरी गर्मी से परेशान है। तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है, लेकिन तापमान 50 डिग्री से भी ज्यादा महसूस हो रहा है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बनेगा और एक निम्न दबाव का क्षेत्र मध्य भारत की तरफ आगे आएगा। इसके असर से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा के साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश तक अच्छी बारिश शुरू हो जाएगी। दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप कुछ कम हो जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बारिश से किसानों के चेहरे खिले
बिलासपुर (संवाद)। क्षेत्र में बीती रात हुई बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। लगातार गर्मी और खेतों में नमी की कमी के बीच हुई वर्षा से खरीफ सीजन की फसलों की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी बनने लगी है, जिससे बुवाई कार्य आसान हो जाएगा। किसानों का कहना है कि विशेष रूप से बिजाई के लिए यह बारिश काफी लाभदायक साबित होगी। इसके अलावा पशुओं के लिए उगाई जाने वाली हरे चारे की फसलें जैसे ज्वार, बाजरा, मक्का, ढैंचा और अरहर के लिए भी यह वर्षा फायदेमंद मानी जा रही है। रामपुर जागीर निवासी किसान सुरेंद्र भाटी और अलौदा गांव के किसान कमल प्रधान ने बताया कि पिछले दो दिनों के दौरान हुई बारिश से खेतों में अच्छी नमी बन गई है।