फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Relatives will also be able to do registery instead of the original allottee

मूल आवंटी की जगह रिश्तेदार भी करा सकेंगे रजिस्ट्री

Tue, 04 Jan 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Relatives will also be able to do registery instead of the original allottee
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) के आवासीय भूखंड, औद्योगिक, संस्थागत सहित अन्य विभागों के मूल आवंटी की जगह अब उनके रिश्तेदार भी रजिस्ट्री करा सकेंगे। सोमवार को यमुना प्राधिकरण की 72वीं बोर्ड बैठक में बोर्ड प्राधिकरण ने निवासियों को पांच तोहफे दिए। यह तोहफे सफाई, सुरक्षा, आवंटियों की रजिस्ट्री, किसानों की आबादी के विनियमितीकरण से जुड़े हैं। सोमवार को अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार की अध्यक्षता में प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में यीडा के सीईओ अरुणवीर सिंह के अलावा तीनों प्राधिकरण के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

यीडा ने बैठक में मूल आवंटी के पक्ष में रिश्तेदारों को अटार्नी होल्डर के माध्यम से रजिस्ट्री कराने की अनुमति दी है। ब्लड रिलेशन में मां, पिता, भाई, बहन, पति, पत्नी हो सकते हैं। वहीं सह आवंटी मामलों में रिश्तेदारों को भी अनुमति दे दी गई है। इसमें सास, ससुर, पुत्रवधु, दामाद, साला, साली आदि होंगे। जीपीए के माध्यम से रिश्तेदार रजिस्ट्री करा सकेंगे। अब यदि कोई मूल आवंटी बीमार है, बुजुर्ग है या कोई एनआरआई हैं तो उनके जो रिश्तेदार या संबंधी यहां रहते हैं वह मूल आवंटी के पक्ष में खड़े होकर रजिस्ट्री करा सकते हैं। अभी तक मूल आवंटी को ही रजिस्ट्री के लिए आना पड़ता था।
विज्ञापन

बिना विलंब शुल्क के 31 मार्च तक रजिस्ट्री, 38 हजार को होगा लाभ
ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे की वजह से यीडा ने बिना विलंब शुल्क के रजिस्ट्री की तारीख 31 मार्च तक बढ़ा दी है। इससे पहले आवंटियों को 31 दिसंबर तक रजिस्ट्री कराने की छूट दी गई थी। इससे करीब 38 हजार लोगों को लाभ होगा। तीन माह बाद इसकी एक बार फिर से समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीजबैक के समय मूल राशि करनी होगी वापस
बोर्ड बैठक में किसानों को भी तोहफा दिया गया है। आबादी विनियमितीकरण के दौरान ऐसे किसान, जिन्होंने मुआवजा ले लिया है। लेकिन अब जमीन का लीज बैक होना है उन्हें उतने ही पैसे वापस करने होंगे, जितना उसने मुआवजा लिया था। इसके लिए उसे किसी तरह का ब्याज नहीं देना होगा।
पुलिस को पेट्रोलिंग के लिए दिए छह वाहन
जेवर क्षेत्र और एक्सप्रेसवे क्षेत्र में बढ़ते क्राइम को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए थे। अब यीडा ने पुलिस को छह इनोवा वाहन दिए हैं। इसका किराया ओर पेट्रोल का खर्च भी प्राधिकरण वहन करेगा।

सफाई कर्मचारियों की संख्या बढे़गी
यीडा के पास फिलहाल 160 सफाई कर्मचारी हैं। अब आबादी के हिसाब से सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए सरकार से गाइडलाइंस मांगी गई है। सीईओ का कहना है कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के 96 और बुलंदशहर के सात गांव में सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed