फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Relatives themselves found Akash's body, jammed Parthala roundabout

परिजनों ने खुद तलाशा आकाश का शव, पर्थला गोलचक्कर किया जाम

Sat, 19 Jun 2021 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Relatives themselves found Akash's body, jammed Parthala roundabout
पर्थला चौक पर गाड़ियों को रोकती महिलाएं।
नोएडा/गाजियाबाद। मसूरी की गंगनहर में गढ़ी चौखड़ी के आकाश (24) के कूदने के मामले में मसूरी पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर परिजनों व ग्रामीण ने शुक्रवार शाम को पर्थला गोलचक्कर जाम कर दिया। इससे पहले सुबह करीब 11 बजे परिजनों ने खुद ही आकाश का शव मसूरी में घटना की जगह से आठ किमी दूर देहरा झाल के पास से बरामद कर लिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन सीधे पर्थला चौक पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक पर्थला चौक पूरी तरह से जाम रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आकाश का शव बरामद होने के बाद चाचा व पिता ने आरोप लगाया कि बेटे को बुरी तरह से पीटा गया था। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। आरोप है कि आकाश प्रेमिका के साथ वहां गया था और प्रेमिका, पति व एक दोस्त ने मिलकर उसे गंगनहर में धक्का दे दिया। आकाश की हत्या की गई है और मसूरी पुलिस ने आरोपियों को थाने से छोड़ दिया। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने शाम करीब सवा चार बजे शव को किसान चौक की तरफ से सेक्टर-71 जाने वाले रास्ते के पास रख दिया। इसके चारों तरफ जाम लग गया और वाहनों को डायवर्ट करना पड़ा। एसीपी अब्दुल कादिर मौके पर पहुंचे और नाराज लोगों से बातचीत की। एसीपी ने समझाकर शव को सड़क को बीच रास्ते से हटवाकर किनारे रखवाया और सवा पांच बजे यातायात बहाल कराया। मसूरी एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि शव देहरा झाल के पास मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

चारों तरफ लगे जाम से चालक बेहाल
पर्थला गोलचक्कर पर पहले से ही ओवरब्रिज निर्माण के कारण डायवर्जन है। शाम को वहां पर प्रदर्शन करने के बाद चारों तरफ यातायात व्यवस्था चरमरा गई। वाहन चालक असहाय नजर आए। किसान चौक से सेक्टर-71, सेक्टर-71 से किसान चौक या छिजारसी की तरफ जाने वाले वाहनों को सर्विस रोड की तरफ डायवर्ट किया गया, लेकिन इससे भी जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को गोलचक्कर पर जाम का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस गोलचक्कर के चारों तरफ की ट्रैफिक को व्यवस्थित करने और वाहनों को सर्विस लेन से निकालने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा-जाम, कोतवाल को पता नहीं
ग्रामीणों ने शव रखकर हंगामा कर दिया, लेकिन स्थानीय कोतवाल को इसका पता तक नहीं चला। चौराहा जाम होने के काफी देर तक भी कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक को इसकी जानकारी नहीं थी। करीब आधे घंटे के बाद उन्हें इसकी जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे।

यह है मामला
मसूरी पुलिस के अनुसार, आकाश का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने दोनों की अलग-अलग शादी करा दी थी, जिसे लेकर आकाश तनाव में रहता था। 16 जून की सुबह करीब 11 बजे आकाश प्रेमिका के साथ गंगनहर पर पहुंचा तो दोनों में कहासुनी हो गई। युवती ने फोन करके आकाश के दोस्तों को बुला लिया। इसी बीच आकाश ने गंगनहर में छलांग लगा दी। उसके पीछे युवती भी पानी में कूद गई। ग्रामीणों ने युवती को तो बचा लिया, लेकिन आकाश डूब गया। आकाश के पिता मोहन सिंह ने आकाश की प्रेमिका व दो दोस्तों कृष्णकांत व रौनक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया था। पुलिस युवती व दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पर्थला चौक पर शव रख विलाप करते हुए परिजन।

पर्थला चौक पर शव रख विलाप करते हुए परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed