फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Registry of 300 flats of Casa Green made easy

कासा ग्रीन के 300 फ्लैट की रजिस्ट्री की राह हुई आसान

Tue, 07 Dec 2021 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Registry of 300 flats of Casa Green made easy
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रभारी संतोष कुमार के साथ बैठक करते कासा ग्रीन सोसाइटी के निवासी। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कासा ग्रीन के निवासियों के फ्लैटों की रजिस्ट्री की पुरानी मांग जल्द पूरी होगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पहल पर बिल्डर व खरीदारों की सोमवार को आयोजित बैठक में इस मसले पर सहमति बन गई है। ग्रेटर नोएडा के बिल्डर प्रोजेक्ट से जुड़े फ्लैट खरीदारों के मसले सुलझाने के लिए बिल्डर और खरीदार के साथ प्राधिकरण की बैठकें लगातार हो रहीं हैं। इसी कड़ी में प्राधिकरण के ओएसडी व बिल्डर सेल के प्रभारी संतोष कुमार की अगुवाई में कासा ग्रीन के फ्लैट खरीदारों व बिल्डर प्रतिनिधियों की बैठक हुई। खरीदारों ने बताया कि कासा ग्रीन के करीब 300 फ्लैट ऐसे हैं, जिनकी रजिस्ट्री जल्द हो सकती है। बशर्ते बिल्डर प्राधिकरण का बकाया रकम चुकता करके अनुमति प्राप्त कर ले।
विज्ञापन

खरीदारों ने बताया कि इनमें से कुछ फ्लैटों के लिए ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट बिल्डर पहले ही प्राप्त कर चुका है। शेष फ्लैट भी बनकर तैयार हैं। अगर बिल्डर इनका भी ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट प्राप्त कर ले तो इन फ्लैटों की रजिस्ट्री शीघ्र हो सकती है। ओएसडी ने बिल्डर को निर्देश दिए कि जिन फ्लैटों का ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट मिल चुका है, उनकी रजिस्ट्री की अनुमति प्राप्त कर फ्लैट खरीदारों के नाम शीघ्र रजिस्ट्री शुरू करे। इसके लिए बिल्डर ने एक सप्ताह का समय लिया है। बिल्डर के प्रतिनिधि ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का 95 फीसदी से अधिक बकाया भुगतान प्राधिकरण को किया जा चुका है। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी की सीढ़ियों पर लगी रेलिंग में गैप अधिक है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। एक हादसा पहले हो भी चुका है। बिल्डर रेलिंगों के बीच के इस गैप को खत्म करने पर राजी हो गया है।
विज्ञापन

मेनटेनेंस से जुड़ी कंपनी व उसके प्रतिनिधियों का ब्योरा (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि) भी बिल्डर सोसाइटीवासियों को उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा बिल्डर ने एक माह में गेस्ट पार्किंग का इंतजाम करने का भी आश्वासन दिया है। निवासियों की मांग पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अपनी टीम भेजकर कासा ग्रीन के एसटीपी के क्रियाशील होने की जांच कराएगा। कोविड को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन से अनुमति मिली तो क्लब की सुविधाएं भी शीघ्र शुरू हो जाएंगी। बिैठक में बिल्डर प्रतिनिधियों में डॉली सिंह व विशाल पासी मौजूद रहे, जबकि खरीदारों की तरफ से महेश यादव, वीरेंद्र बत्रा, एसपी गुप्ता, करुणाकर बिस्वाल, निधि सक्सेना व सतीश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed