फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Registration process likely to start next week

Noida News: पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू होने की संभावना

Sat, 20 Apr 2024 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
Registration process likely to start next week
-1200 सीटें हैं अंबेडकर विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर प्रोग्राम में
विज्ञापन


-सीयूईटी स्कोर के आधार पर ही होंगे विद्यार्थियों के दाखिले

-03 परिसरों में 27 पीजी प्रोग्राम संचालित होते हैं एयूडी के

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के अंबेडकर विश्वविद्यालय (एयूडी) के 27 स्नातकोत्तर प्रोग्राम (पीजी) की 1200 सीटों पर दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू हो सकती है। पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन को ही स्वीकार किया जाएगा। विवि में पीजी के दाखिले सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट) स्कोर के माध्यम से ही होंगे। जल्द ही बैठक कर दाखिले के शेड्यूल को भी अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
मालूम हो कि एनटीए की ओर से 11 मार्च से 28 मार्च तक सीयूईटी पीजी परीक्षा आयोजित की गई थी। सभी विश्वविद्यालयों से पीजी सीयूईटी के लिए करीब 4.62 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। डीयू में भी अगले सप्ताह पीजी कोर्सेज के लिए पंजीकरण शुरू किया जा रहा है। इसके बाद अब अंबेडकर विवि भी अगले सप्ताह ही पोर्टल खोलने की तैयारी कर रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन भी सीयूईटी रिजल्ट का इंतजार कर रहा था। बीते सप्ताह रिजल्ट जारी होने के बाद अब प्रशासन ने पोर्टल खोलने की तैयारी शुरु कर दी है।
विज्ञापन

-----------
अगले सप्ताह दिया जाएगा पंजीकरण प्रक्रिया को अंतिम रूप

अगले सप्ताह एक बैठक कर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। मालूम हो कि अंबेडकर विवि के तीन कैंपस (कश्मीरी गेट, कर्मपुरा, व लोदी रोड) हैं। जहां एमए क्रिमोनॉलजी, एमए कम्पेरेटिव लिटरेचर, एमबीए, एम.डिजाइन(सोशल डिजाइन), एमए एजुकेशन, एमए फिल्म स्टडीज, एमए डेवलेपमेंट स्टडी, एमए इकोनॉमिक्स, एमए हिंदी, एमए अंग्रेजी, एम हिस्ट्री, एमए सोशियोलॉजी, एमए साइकोलॉजी, एमए जेंडर स्टडी, एमए लॉ पॉलिटिक्स एंड सोसायटी, एमए ग्लोबल स्टडी, एमए अर्बन स्टडी समेत अन्य प्रोग्राम संचालित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

रश्मि शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed