फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   registration and get compensate schme benefit

पंजीकरण करवा भावांतर भरपाई योजना का उठाएं लाभ

Fri, 25 Dec 2020 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
registration and get compensate schme benefit
सब्जी की फसल में किसानों के साथ जिला बागवानी अधिकारी डॉ. दीनमोहम्मद - फोटो : Mewat
पंजीकरण करवा भावांतर भरपाई योजना का उठाएं लाभ
विज्ञापन

नूंह। प्रदेश सरकार ने भावांतर भरपाई योजना को करीब 4 वर्ष पहले शुरू किया था। इसमें 19 से अधिक फल और सब्जियां शामिल हैं। योजना शुरू होने के बाद फल और सब्जियों की एमएसपी निर्धारित हो गई है। योजना के अनुसार, यदि निर्धारित वस्तुओं के दाम किसानों को सब्जी मंडियों में नहीं मिलते हैं तो सरकार उसकी भरपाई करेगी। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। यह बातें मांडीखेड़ा में जिला बागवानी अधिकारी डॉ. दीन मोहम्मद ने कहीं। उन्होंने बताया कि सब्जी उत्पादन की खेती जोखिम मुक्त हो गई है। सब्जी उत्पादन से किसान प्रति हेक्टेयर लाखों रुपये की आमदनी कर सकता है। पहले किसान केवल आलू, फूल गोभी, गाजर और मटर की फसल का ही पंजीकरण करवा सकते थे। लेकिन, अब सरकार ने टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, बैंगन और अमरूद सहित 19 फल और सब्जियों को इस योजना में शामिल किया है। इस योजना का नोडल अधिकारी मार्केटिंग बोर्ड के जिला अधिकारी को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला उद्यान अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।
निर्धारित रेट
सब्जी मूल्य
आलू 5 रुपये प्रति किलोग्राम
फूलगोभी 7.50 रुपये प्रति किलोग्राम
प्याज 6.50 रुपये प्रति किलोग्राम
टमाटर 5 रुपये प्रति किलोग्राम
गाजर 7 रुपये प्रति किलोग्राम
मटर 10 रुपये प्रति किलोग्राम
बैंगन 5 रुपये प्रति किलोग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed