फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Refilling of 32 cylinders at both the centers of the Authority

प्राधिकरण के दोनों केंद्रों पर 32 सिलिंडरों की रिफिलिंग

Sun, 09 May 2021 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Refilling of 32 cylinders at both the centers of the Authority
ग्रेटर नोएडा। शहर में शनिवार से शुरू हुए दो रिफिलिंग केंद्र पर कुल 32 सिलिंडरों में ऑक्सीजन भरी गई। चंद समय में सभी लोगों के दस्तावेज की जांच करने के बाद सिलिंडर सौंप दिए गए। इससे लोगों को राहत मिली, लेकिन कुछ लोगों को सिलिंडर की व्यवस्था करने में मशक्कत करनी पड़ी। इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद अब आईनॉक्स ऑक्सीजन प्लांट सूरजपुर में भीड़ नहीं लगेगी। वहां अब होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को सुविधा नहीं दी जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रवक्ता नीरज जौहर ने बताया कि नोडल अधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक में होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के लिए ऑक्सीजन की किल्लत पर चर्चा की थी। बैठक में ग्रेनो वेस्ट के बालक इंटर कॉलेज व ग्रेेनो ईस्ट के सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में अलग से सिलिंडर रिफिलिंग केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया। दोनों स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चार-चार काउंटर बनाए गए। यहां कुल 32 सिलिंडर रिफिल किए गए।
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट में आठ व ईस्ट में 24 सिलिंडर रिफिल
ग्रेनो वेस्ट के बालक इंटर कॉलेज में आठ लोगों ने डॉक्टर का पर्चा व अन्य दस्तावेज जमा करने के बाद सिलिंडर रिफिल कराया। वहीं, ग्रेनो ईस्ट के सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में 24 सिलिंडर रिफिल किए गए। रविवार से सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक सिलिंडर जमा किए जाएंगे। इसके 48 घंटे बाद सिलिंडर रिफिल कर वापस किए जाएंगे। छोटे सिलिंडर के लिए 200 रुपये व बड़े सिलिंडर के लिए 500 रुपये जमा कराने होंगे। वहीं, आधार कार्ड की कॉपी, ऑक्सीजन लेवल, डॉक्टर की लिखी दवाई का पर्चा, कोरोना जांच रिपोर्ट जमा करानी होगी।
विज्ञापन

विस्तृत जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
ऑक्सीजन सिलिंडर वितरण व रिफिलिंग को लेकर कोई समस्या, शिकायत या अन्य जानकारी चाहिए तो व्हाट्स एप नंबर 8800203912 व ग्रेनो प्राधिकरण के नंबर 0120-2336046,47, 48, 49 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण ने भी बनाया सिलिंडर रिफिलिंग केंद्र
होम आइसोलेशन के मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए यमुना प्राधिकरण ने भी सिलिंडर रिफिलिंग केंद्र बनाया है। प्राधिकरण ने सेक्टर-18 स्थित कार्यालय में केंद्र बनाया है। यहां पर रोज सुबह 10 से शाम 4 बजे ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल कराया जा सकता है। केंद्र रविवार से शुरू होगा। प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि केंद्र पर अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। वितरण अधिकारी की जिम्मेदारी सहायक प्रबंधक मोहम्मद अनीस (9999491786), सहायक प्रबंधक विशेष यादव (7042795907) व सहायक प्रबंधक श्याम सुंदर (7895284034) को दी है। जबकि, प्रबंधक बीडी शर्मा (9315800959), प्रबंधक केबी सिंह (9717798727) व वरिष्ठ प्रबंधक सुधीर भारद्वाज (9412813647) को इंचार्ज बनाया गया है। डीजीएम राजेंद्र भाटी (9871090092) को केंद्र प्रभारी और ओएसडी सदानंद गुप्ता (9457602629) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। यहां दो काउंटर बनाए गए हैं।

जिम्स व जेवर सीएचसी में लगेगा स्विट्जरलैंड का कंसंट्रेटर
सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए यमुना प्राधिकरण 100 कंसंट्रेटर मंगा रहा है। यह कंसंट्रेटर स्विट्जरलैंड से मंगाए गए हैं। जल्द ही इनके पहुंचने की उम्मीद है। सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि महामारी में कंसंट्रेटर से ऑक्सीजन की किल्लत को दूर किया जाएगा। चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्राधिकरण स्विस इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स से स्विट्जरलैंड से कंसंट्रेटर मंगाए गए हैं। इन कंसंट्रेटर का इस्तेमाल सरकारी अस्पतालों में किया जाएगा। जेवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बन रहे कोविड असपताल को भी ये कंसंट्रेटर मिलेंगे। इसके अलावा बेड, वेंटिलेटर आदि के लिए भी प्राधिकरण बात कर रहा है। यह कोविड अस्पताल जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की पहल पर बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed