फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Referring to the Shrikant case, Akhilesh surrounded the BJP

श्रीकांत मामले का जिक्र कर अखिलेश ने भाजपाइयों को घेरा

Sun, 28 Aug 2022 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Referring to the Shrikant case, Akhilesh surrounded the BJP
नोएडा। ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी मामले का जिक्र करते हुए शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपाइयों पर जमकर हमला बोला। वहीं सांसद डॉ. महेश शर्मा के शर्मिंदा होने के बयान पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर पांच साल तक सांसद काम करते तो शर्मिंदा नहीं होना पड़ता। शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गढ़ी चौखंडी गांव में सपा नेता व समाजसेवी स्व. रघुवर सिंह प्रधान की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे।
विज्ञापन

सेक्टर-121 स्थित स्थित नोएडा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में मंच से उन्होंने मौजूदा राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा व सम्मान का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार में महिलाएं कितनी असुरक्षित हैं, इसका सबसे बड़ा प्रमाण ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी द्वारा की गई अभद्रता व धक्कामुक्की का वीडियो है। उन्होंने मंच से वीडियो बनाकर सार्वजनिक करने वाले को भी धन्यवाद दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वीडियो ने भाजपाइयों की नीयत को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में जितना भ्रष्टाचार हुआ है, उतना शायद ही किसी सरकार में हुआ है। उन्होंने बुनियादी स्वास्थ्य सेवा, अस्पताल की हालत भी योगी सरकार को घेरा। उन्होंने सरकार में मंत्री बनने और ट्रांसफर के मुददे पर भी चुटकी ली और कहा कि सरकार को पता ही नहीं मंत्री कौन बन रहे हैं। यही हाल अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग में दिखी, जिसमें एक नया विवाद शुरू हो गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस अवसर पर भरत यादव, दीपक विग, महेंद्र यादव, इंदर प्रधान, राजकुमार यादव, एमएलसी राकेश यादव, धर्मेंद्र यादव, विकास यादव समेत नोएडा महानगर व ग्रामीण क्षेत्र के तमाम पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दसवीं के छात्र को किया सम्मानित
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी के आवास एमिटी स्कूल के छात्र मयंक यादव को दसवीं कक्षा में 500 में 500 नंबर लाने पर सम्मानित किया। उन्होंने छात्र को एक लैपटॉप भी दिया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed