फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Red carpet being prepared for Noida entrepreneurs in Taiwan

Noida News: ताइवान में नोएडा के उद्यमियों के लिए तैयार हो रहा रेड कारपेट

Sun, 19 May 2024 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
Red carpet being prepared for Noida entrepreneurs in Taiwan
ताइवान में नोएडा के उद्यमियों के लिए तैयार हो रहा रेड कारपेट
विज्ञापन

बिजनेस में सहयोग के अलावा तकनीक ट्रांसफर में भी साथ आएंगे उद्यमी
एनएसआईसी की मदद से अक्तूबर में जाएगा उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल

अतुल भारद्वाज
नोएडा। खाद्य प्रसंस्करण, ऊर्जा, इलेक्टि्रक व्हीकल, बैटरी जैसे औद्योगिक सेक्टर के लिए ताइवान में नोएडा के उद्यमियों के लिए रेड कारपेट तैयार हो रहा है। जहां ताइवान सरकार आपसी सहयोग को बढ़ाना चाहती है। वहीं स्थानीय उद्यमियों को ताइवान में निवेश करने के लिए मौका भी एक्सेस टू ताइवान (ए2टी) प्रोग्राम में दिया जा रहा है। इसके लिए उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल नोएडा, ग्रेटर नोएडा से दो से चार अक्तूबर के बीच ताइवान जाएगा।
उद्यमियों और ताइवान के बीच सेतु का काम केंद्र सरकार की एजेंसी नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (एनएसआईसी) कर रही है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल उद्यमियों के इस विजिट का खर्च जहां एनएसआईसी उठाएगी, वहीं वहां बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) बैठकों का आयोजन भी किया जाएगा। उद्यमियों को इस दौरान ताइपे में आयोजित एनर्जी ताइवान और नेट जीरो ताइवान एक्सपो 2024 में भी शामिल होने का मौका रहेगा। इस एक्सपो में सोलर एनर्जी, विंड एनर्जी, स्मार्ट स्टोरेज, ऊर्जा के नए क्षेत्र, इलेक्ट्रिक व्हीकल और चार्जिंग सिस्टम, ऑटोमोबाइल बैटरी की रिसाइकिलिंग जैसे सेक्टर्स पर ताइवान आपसी सहयोग और निवेश की संभावना को देखेगा। इसके लिए संयुक्त उपक्रम करने के इच्छुक ताइवान के उद्यमी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

इसके विजिट की तैयारियों के लिए एक बैठक भी एनएसआईसी ने आईआईए के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को की। इसमें आईआईए के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, एनएसआईसी के आंचलिक प्रबंधक संजय रौतेला व वरिष्ठ शाखा प्रबंधक वाईके शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वाईके शर्मा ने बताया कि ताइवान आने-जाने के लिए हवाई यात्रा का किराया और आवश्यक खर्च के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग योजना में 150 डॉलर प्रतिदिन उद्यमियों को सरकार की तरफ से दिया जाएगा। इसके लिए उद्यमी एनएसआईसी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। आयोजन में आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल, निर्मल कांत गोयल, आशीष मल्होत्रा, रेखा शर्मा, वंदित बंसल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडस्ट्री विजिट भी कराएगा ताइवान
ताइवान में जा रहे उद्यमियों को वहां की इंडस्ट्री विजिट करने का मौका भी मिलेगा। इसके लिए ताइवान ने भारत सरकार को अपना प्रस्ताव भी दिया है। इस विजिट के अलावा सॉफ्ट लैंडिंग प्रोग्राम 2024 में भी ताइवान भारत और खासतौर पर नोएडा में निवेश के लिए संभावनाएं देख रहा है। यह निवेश स्थानीय स्टार्टअप की मदद से होगा। इसी उद्देश्य से 8 से 10 अगस्त के बीच ताइवान के हो ची मिन्ह सिटी में आयोजित एक्सपो वियतफूड एंड ब्रेवरेज- प्रोपैक 2024 में भी शामिल होने पर आर्थिक सहयोग एनएसआईसी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed