फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Recruitment for over 2,000 positions at the job fair

Noida News: रोजगार मेले में 2000 से अधिक पदों पर भर्ती

Tue, 27 Oct 2026 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
Recruitment for over 2,000 positions at the job fair
यमुना सिटी (संवाद)। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्धनगर की ओर से दो नवंबर को जेवर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। दनकौर स्थित श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज परिसर में सुबह 10 बजे से लगने वाले मेले में 20 से 25 कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनके माध्यम से 2000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मेले में 10वीं, 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और परास्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। इच्छुक युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा लाने की सलाह दी गई है। मेले में मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, बीपीओ-केपीओ, फिनटेक, बैंकिंग, फाइनेंस, एजुकेशन टेक्नोलॉजी और कॉरपोरेट क्षेत्र की कंपनियां भर्ती करेंगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रहेगी। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed