फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Record broken again in Gautam Buddha Nagar, 13 patients of Corona in one day

गौतमबुद्ध नगर में फिर टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में कोरोना के 13 मरीज

Fri, 24 Dec 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Record broken again in Gautam Buddha Nagar, 13 patients of Corona in one day
नोएडा। कोरोना के खतरनाक स्वरूप ओमिक्रॉन की दहशत के बीच पांच महीने बाद एक बार फिर रिकॉर्ड टूटा है। एक दिन में कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं। इससे तीसरी लहर से निपटने की पुख्ता तैयारियाें का दावा कर रहे अफसरों की नींद उड़ गई है। शुक्रवार को सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 47 पहुंच गई।
विज्ञापन

कोविड-19 दैनिक रिपोर्ट में 24 घंटे के अंतराल में कोरोना के नए मरीजों की संख्या 12 बताई गई है। वहीं, यूके से लौटकर आए एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को आई है, जिसे शनिवार को जारी होने वाली रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। स्विट्जरलैंड से आई एक 25 वर्षीय युवती को मिलाकर विदेश से आए दो लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा गोवा से घूमकर लौटे संक्रमित परिवार के संपर्क में दो अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा राजस्थान से आया एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। सभी मरीजों में हल्के लक्षण बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लापरवाही छोडे़ं, सावधानी अपनाएं
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 40 फीसदी मरीज कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान मिले हैं, जो कोरोना मरीजों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। यह लोगों की लापरवाही का नतीजा है। अब समय सावधानी बरतने का आ गया है। मास्क लगाकर रखें, एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाकर रखें। कोरोना नियमों का पालन करें, तब ही तीसरी लहर के खतरे से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी लैब के 67 फीसदी मामले
शुक्रवार को जिन 12 नए मरीजों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट जारी हुई है, उनमें से आठ की रिपोर्ट निजी लैब की है। हालांकि, ओमिक्रॉन के खतरे के बीच अब स्वास्थ्य विभाग किसी तरह का जोखिम मोल नहीं ले रहा है, हर रिपोर्ट गंभीरता से ली जा रही है। सभी पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

पांच माह बाद सबसे ज्यादा केस
त्योहारों के बाद जिले में अचानक बढ़े कोरोना मरीज बढ़े थे। जुलाई के बाद पांच महीने में पहली बार सबसे ज्यादा 13 मामले सामने आए हैं। 22 दिसंबर से पहले पहले दैनिक आधार पर कोरोना के मामले एक अंक में बने हुए थे, लेकिन लगातार तीन दिन से दो अंकों में मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed