{"_id":"61cb4bcffc981b15f11ce0b5","slug":"record-28-cases-of-corona-district-at-number-one-in-the-state-noida-news-noi6239017153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के रिकॉर्ड 28 मामले, प्रदेश में पहले नंबर पर जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के रिकॉर्ड 28 मामले, प्रदेश में पहले नंबर पर जिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। जिले में मंगलवार को कोरोना के रिकॉर्ड 28 नए मरीज मिले हैं। इससे पहले 11 जून को एक दिन में 75 मामले सामने आए थे। ओमिक्रॉन के खतरे के बीच एक दिन में इतने मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ गई है। केस बढ़ने के कारण जिला पहले स्थान पर पहुंच गया है, जबकि दूसरे नंबर पर 12 केस के साथ गाजियाबाद व तीसरे नंबर पर 11 केस के साथ लखनऊ को दर्ज किया गया है।
इसके अलावा सक्रिय केस के मामले में भी जिला पहले पायदान पर है। जिले में 82 सक्रिय केस हैं। दूसरे नंबर पर 69 केस के साथ लखनऊ है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अधिकांश मरीजों के लक्षण हल्के हैं और कहीं कोई गंभीर खतरे वाली बात नहीं है। मंगलवार को दो लोग ठीक भी हुए हैं। इधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को खास नजर रखने के निर्देश दिए हैं। दवाओं, ऑक्सीजन आदि की निगरानी की जा रही है। फिलहाल, जिले में ऑक्सीजन व दवाओं आदि के पूरे इंतजाम हैं।
98 सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण
जिले में रिकॉर्ड 98 सरकारी केंद्रों पर कोविड टीकाकरण हुआ। इसमें 17,810 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें 4137 को पहली व 13673 को दूसरी डोज दी गई।
चिकित्सकों की कमी, कई पद खाली
जिला अस्पताल, चाइल्ड पीजीआई व स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों के कई पद खाली हैं। यदि मामले बढ़ते हैं तो चिकित्सकों की मांग भी बढ़ेगी। जिले में बाल रोग विशेषज्ञों की कमी सबसे बड़ा मुद्दा है।