{"_id":"61d452e4c8386d5e5e03eee2","slug":"raw-liquor-factory-busted-two-arrested-grnoida-news-noi625046479","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रबूपुरा। कोतवाली पुलिस ने हरियाणा सीमा स्थित चंडीगढ़ गांव के खेत में छापा मारकर कच्ची शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से दो तस्करों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि, उनके अन्य साथी फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलराज सिंह व ईश्वर सिंह निवासी गांव शोखपुर थाना चांटहट पलवल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 50 लीटर बनी तथा 200 लीटर अधबनी शराब और दो भट्ठियों को नष्ट कर दिया गया है। मौके से 25 किलो गुड़, नौ ड्रम, तीन पतीली, दो तस्ले, 15 किलो यूरिया, नौशादार बरामद किया है। पुलिस शराब बनाने और बिक्री में लिप्त अन्य आरोपियों को तलाश रही है।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि यूपी-हरियाणा सीमा के पास गांव चंडीगढ़ के जंगल में कच्ची शराब बनाई जा रही है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह की टीम ने सोमवार रात करीब 11 बजे छापा मारा। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना चांटहट में तीन केस पहले भी दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह कई दिनों से कच्ची शराब बना रहे थे। विधानसभा चुनावों को देखते हुए अधिक मात्रा में शराब बनानी शुरू कर दी थी। आरोपी शराब बनाकर पॉलिथीन में पैक कर आसपास के गांव में 25 रुपये प्रति पव्वे के हिसाब से बिक्री करते थे।
यूरिया से बना रहे थे शराब
कच्ची शराब बनाने में आरोपी ऑक्सीटोसिन और यूरिया का इस्तेमाल कर रहे थे। जानकारों का कहना है कि अगर इनकी मात्रा तय मानकों से जरा भी अधिक या कम हो जाए तो शराब जहर बन जाती है। बड़ी मात्रा में शराब बनाने में गड़बड़ी की आशंका बनी रहती है। पुलिस का कहना है कि 10 दिन में शराब तस्करी से जुड़े तीन केस दर्ज कर 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।