फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ravi Kana Gangster Ravi Kana sister-in-law house raided five vehicles and company documents seized

Ravi Kana: रवि काना की भाभी के घर दबिश... पांच वाहन और कंपनी के कागजात जब्त; भाजपा ने भी खंगाले रिकॉर्ड

Sat, 06 Jan 2024 08:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 06 Jan 2024 08:32 AM IST
सार

Gangster Ravi Kana: सरिया स्क्रैप माफिया रवि काना पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। चार खातों में जमा 4.5 करोड़ फ्रीज कर दिए गए हैं। कई हथियारों के लाइसेंस भी निरस्त होंगे। शुक्रवार को पुलिस ने रवि काना की भाभी के घर दबिश दी। पुलिस की टीम ने पांच वाहन और कंपनी के कागजात जब्त कर लिए हैं।
 

विज्ञापन
Ravi Kana Gangster Ravi Kana sister-in-law house raided five vehicles and company documents seized
Gangster Ravi Kana - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरिया स्क्रैप माफिया रवि काना के गिरोह पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने गामा-1 सेक्टर स्थित रवि काना की भाभी बेवन नागर की कोठी पर दबिश दी। पुलिस ने यहां से पजेरो, इनोवा, स्कॉर्पियो समेत पांच वाहन जब्त किए हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा यहां से कुछ कागजात भी पुलिस ने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। इसके अलावा प्राइम प्रेसिंग टूल्स कंपनी, गैंगस्टर आजाद आदि के चार बैंक अकाउंट भी फ्रीज किए गए हैं। लगभग पांच लाइसेंसी हथियारों के निरस्तीकरण की कार्रवाई भी पुलिस ने शुरू की है। 
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी और माफिया गैंगस्टर रवि काना गिरोह पर एक साथ पुलिस की कई टीमें कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस की कुछ टीमें फरार रवि काना समेत गिरोह के दस सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न शहरों में दबिश दे रही है। शुक्रवार सुबह पुलिस टीम बीटा-2 थाना क्षेत्र के गामा-1 सेक्टर स्थित कोठी पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि ये आलीशान कोठी रवि काना की भाभी बेवन नागर के नाम है। इसी कोठी में नए साल पर एक से तीन तारीख तक हर वर्ष की तरह धार्मिक आयोजन होना था। इस आयोजन के प्रचार प्रसार में ही लाखों रुपया खर्च किया गया था और बड़े स्तर पर न्योता भी दिया गया था। रवि काना गिरोह के सदस्य भी इस आयोजन की तैयारियों में जुटे थे। कोठी में पुलिस ने छानबीन की। 

दस आरोपियों की गिरफ्तारी बनी चुनौती
पुलिस ने गैंगस्टर केस में 16 आरोपियों को नामजद किया था। इनमें पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बुलंदशहर अगौता के अफसार और धौलाना हापुड़ के राशिद अली की गिरफ्तारी के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया है। जानकारी मिली है कि पहले आरोपी कबाड़ी का काम करते थे और फिर रवि के गिरोह से जुड़कर बड़े स्तर पर काम करने लगे। रवि काना, उसकी पत्नी मधु, कंपनी की निदेशक काजल झा समेत दस आरोपियों की गिरफ्तारी अभी भी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। 

भाजपा ने खंगाले रिकाॅर्ड
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि रवि काना के काले कारोबार का खुलासा होने के बाद जिला भाजपा का रिकाॅर्ड खंगाला गया है। इसमें रवि काना के परिवार का कोई शख्स सक्रिय सदस्य या पदाधिकारी नहीं मिला है। बेवन नागर के एक मंत्री के साथ फोटो के सवाल पर उन्होंने बताया कि वे उनसे मिलने गई होगी इससे सदस्यता का कोई लेना देना नहीं है। 

बेवन नागर की प्रेसवार्ता में आई थी गैंगस्टर काजल : रवि काना की भाभी और हरेंद्र नागर की पत्नी बेवन नागर जेवर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ी थी। बताया गया है कि उस दौरान ग्रेनो में आयोजित प्रेसवार्ता में गैंगस्टर काजल झा भी पहुंची थी।  काजल ही अधिकांश सवालों के जवाब दे रही थी। सूरज भी चुनाव प्रचार के दौरान अक्सर बेवन नागर के साथ देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed