{"_id":"5e78dca58ebc3e78b86414c8","slug":"rapid-response-team-for-corona-mewat-news-noi500679325","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने जिले में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना। कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में रैपिड रिस्पांस (त्वरित प्रतिक्रिया) टीम का गठन किया है जबकि अब तक जिले में विदेश से कुल 24 यात्री पहुंचे। सभी विदेशी यात्रियों को मेडिकल ऑफिसर्स की निगरानी में 28 दिन तक रखने के आदेश दिए गए हैं।
जिला सिविल सर्जन डॉक्टर वीरेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार को जिला की सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया। जिले और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहले से ही रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया जा चुका है। सिविल सर्जन ने सोमवार को सभी प्रवर चिकित्सा अधिकारियों और डिस्ट्रिक्ट रैपिड रिस्पांस टीम सहित संबंधित अधिकारियों की मीटिंग बुला कर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
सीएमओ विरेंद्र ने बताया कि सिविल अस्पताल मांडीखेड़ा के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर दिया गया। इसके अलावा जिला अस्पताल मांडीखेड़ा के सभी मेडिकल ऑफिसर्स, पेरामेडिकल स्टाफ और आउटसोर्स स्टाफ को कोरोना वायरस के संदर्भ में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी रोस्टर के अनुसार 24 घंटे अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल विदेशी 24 यात्री आए थे जिनको अपने अपने घर में ही होम क्वारंटीन रखा गया है। मेडिकल ऑफिसर्स द्वारा इनकी 28 दिन तक निगरानी की जाती है। अभी तक किसी भी यात्री में कोई कोरोना वायरस का लक्षण नहीं पाया गया है। सभी के घरों में सूचना पट लगा दिया गया है और संबंधित मेडिकल ऑफिसर द्वारा प्रतिदिन उनके हाथ में स्टांप लगाईं जाएगी।
सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र यादव ने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मचारी एवं अधिकारियों की छुट्टियों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं।