फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rape victim assaulted for refusing to withdraw case

केस वापस लेने से इनकार करने पर दुष्कर्म पीड़िता से मारपीट

Sun, 08 May 2022 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Rape victim assaulted for refusing to withdraw case
फरीदाबाद। जिले में महिला और किशोरी से मारपीट व छेड़छाड़ के तीन मामले सामने आए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पल्ला थाना में डबुआ कॉलोनी निवासी युवती ने शिकायत दी कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात सूरदास कॉलोनी तिलपत निवासी मुराद अली से हुई थी। आरोप है कि मुराद अली ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। उसका तीन बार गर्भपात भी कराया। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। आरोपी के खिलाफ बल्लभगढ़ में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। जमानत पर बाहर आने के बाद शुक्रवार को मुराद अली ने युवती को बात करने के लिए घर बुलाया। यहां आरोपी की मां, पिता, बहन और भाई ने मिलकर युवती पर दुष्कर्म का केस वापस लेने का दबाव बनाया। आरोप है कि मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई साथ ही और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

इधर ओल्ड फरीदाबाद थाना इलाके में रहने वाली किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ले का निवासी अभिषेक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई साथ ही जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि अभिषेक पिछले तीन महीने से उसे परेशान कर रहा था। पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला थाना सेंट्रल ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं सेक्टर 43 स्थित महिला हॉस्टल के बाहर एक युवक अश्लील हरकत कर रहा था। वार्डन की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। शनिवार को सेक्टर-43 स्थित मानव रचना कॉलेज के वार्डन ने पुलिस को शिकायत दी कि गर्ल्स हॉस्टल के बाहर एक युवक अश्लील हरकत कर रहा था। छात्राओं ने वार्डन से शिकायत की। पुलिस ने कॉलेज में आकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान बल्लभगढ़ जाजरू निवासी तेजपाल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्ती के बहाने दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद । दिल्ली के बदरपुर निवासी युवती से दोस्ती के बहाने दुष्कर्म के आरोपी को महिला थाना एनआईटी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पकड़े गए आरोपी की पहचान दिल्ली के गाजीपुर निवासी दीपेश के रूप में हुई है। बदरपुर निवासी 19 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दी थी कि कुछ माह पहले उसकी दोस्ती दीपेश से हुई थी। आरोप है कि 26 मार्च को दीपेश उसे घर ले गया। जहां उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उसे बार बार धमकी दे रहा था जिससे परेशान होकर युवती ने परिजनों को आपबीती बता दी। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed