फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   rape and murder

Noida News: सौतेली पुत्री से दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला राज

Tue, 17 Mar 2026 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
rape and murder
- सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले कलयुगी पिता की करतूत
विज्ञापन

- पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस, आरोपी को भेजा गया जेल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दरिंदे पिता ने अपनी छह साल की मासूम सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने चुपके से बच्ची का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों की सतर्कता ने उसकी इस नापाक कोशिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को अदालत में आरोपी को पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
सूरजपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक मूलरूप से शाहजहांपुर का रहने वाला आरेन्द्र अपनी दूसरी पत्नी और दो सौतेली बेटियों के साथ सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र एक गांव में में किराये के मकान में रह रहा था। वह पास की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। रविवार के दिन जब घर में कोई नहीं था। तब आरोपी ने अपनी छह साल की सौतेली बेटी के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद सबूत मिटाने के इरादे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बेहद चालाकी से मामले को दबाने की कोशिश की। उसने बिना किसी को बताए गुपचुप तरीके से बच्ची का अंतिम संस्कार करने की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन आरोपी की यह चाल ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। मोहल्ले के सतर्क पड़ोसियों को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन



बच्ची की मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी: जानकारी के मुताबिक घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने आरोपी की करतूत की पूरी पोल खोल दी। रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म और गला घोंटकर हत्या किए जाने की स्पष्ट रूप से पुष्टि हुई। इसके बाद मृतका की मां ने आरोपी के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले में हत्या, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में हुई मुलाकात, फिर बसाया था आशियाना : जांच में सामने आया कि आरोपी और बच्ची की मां की मुलाकात पंजाब में एक फैक्टरी में काम के दौरान हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया, जबकि महिला ने भी अपने पति को तलाक दे दिया था। इसके बाद महिला अपनी दोनों मासूम बेटियों को लेकर आरोपी के साथ ग्रेटर नोएडा आ गई। दोनों सूरजपुर कोतवाली में किराये का कमरा लेकर एक साथ रह रहे थे। लेकिन जिस घर में मासूम बच्चियां सुरक्षित महसूस करती थीं, उसी घर में उनके साथ रहने वाले शख्स ने एक मासूम की जिंदगी हमेशा के लिए छीन ली।








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article