फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   rape allegation

Noida News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो भेजकर कर रहा ब्लैकमेल

Thu, 01 May 2025 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
rape allegation
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो भेजकर कर रहा ब्लैकमेल
विज्ञापन

- मैट्रिमोनियल साइट पर युवक से हुई थी दोस्ती, पुलिस कर रही मामले की जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। मैट्रिमोनियल साइट पर युवती से युवक की दोस्ती हुई और शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। अब अश्लील फोटो भेजकर युवती को ब्लैमेल कर रहा है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली युवती का कहना है कि उसने वर्ष 2022 में एक मैट्रिमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाई थी। इस पर उनकी मुलाकात अलीगढ़ निवासी कल्पित नामक युवक से हुई। फोन से बातचीत होने के बाद कल्पित ने अपने परिजन से मिलवाया। दोनों के बीच दोस्ती बढऩे लगी। नवंबर 2024 से युवक नोएडा स्थित फ्लैट पर आने लगा। आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। इसी बीच आरोपी ने चोरी से अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। जब शादी के लिए कहा तो आरोपी ने उसे फोटो-वीडियो के जरिये ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी दबाव बनाकर जयपुर, गुरुग्राम और गाजियाबाद में घुमाने के बहाने ले गया। वहां होटलों में आरोपी ने दुष्कर्म किया। अब इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed