फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ranpal's knock gives Legend Dominators a 1-0 series lead

Noida News: रणपाल की पारी से जीती लीजेंड डॉमिनेटर्स, सीरीज में 1-0 की बढ़त

Sun, 26 Oct 2025 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
Ranpal's knock gives Legend Dominators a 1-0 series lead
फोटो --
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। बिलासपुर क्षेत्र के तालड़ा स्थित ध्रुव क्रिकेट मैदान पर लीजेंड डॉमिनेटर्स और नरेंद्र लीजेंड क्रिकेट क्लब के बीच पांच मैचों की लीजेंड क्रिकेट सीरीज की शुरुआत हुई। पहले मैच लीजेंड डॉमिनेटर्स ने नरेंद्र लीजेंड क्लब को आठ विकेट से पराजित कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। मैच में 94 रन की शानदार पारी खेलने वाले रणपाल नागर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।


सीरीज के आयोजक मा. दिनेश नागर ने बताया कि रविवार को खेले गए मैच में नरेंद्र लीजेंड क्लब ने टी-20 मुकाबले में छह विकेट के नुकसान पर 165 रन का स्कोर खड़ा किया। शिव ठाकुर ने 67 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम से प्रेम नागर ने तीन विकेट लिए। लीजेंड डॉमिनेटर्स ने दो विकेट के नुकसान पर 15 ओवर में ही 171 रन बनाकर आठ विकेट से जीत हासिल की। रणपाल नागर ने 8 छक्कों की मदद से 50 गेंद पर 94 रन की पारी खेली। आशीष डागर, कमल नागर, संजय भाटी, प्रवीण नागर, भीष्म भाटी, नरेंद्र नागर, रविंद्र अधाना, मनोज, रामकुमार, असद, पुखराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed