{"_id":"6928ba2fc343a608470d0725","slug":"raninagars-navneet-has-enhanced-the-regions-prestige-by-achieving-the-rank-of-captain-na-news-c-120-1-lkh1004-162134-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कैप्टन रैंक पाकर रानीनगर की नवनीत ने बढ़ाया क्षेत्र का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कैप्टन रैंक पाकर रानीनगर की नवनीत ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
Fri, 28 Nov 2025 02:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
अपने माता-पिता के साथ संपूर्णानगर के रानीनगर निवासी नवनीत कौर। स्रोत : परिजन
संपूर्णानगर। क्षेत्र के रानीनगर गांव निवासी किसान हरदेव सिंह की 27 वर्षीय पुत्री नवनीत कौर सैनी ने आर्मी में कैप्टन रैंक हासिल कर परिवार के साथ ही क्षेत्र का नाम रोशन किया।
नवनीत इन दिनों भारत-पाकिस्तान सीमा के पास मिलिट्री में कैप्टन रैंक पर कार्यरत हैं। इन दिनों वे छुट्टियों पर अपने घर आई हुई हैं। नवनीत ने बताया कि उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा संपूर्णानगर में पूरी करने के बाद इंटरमीडिएट यमुनानगर से प्राप्त की। ग्रेजुएशन करने के लिए उन्होंने कोलकाता में पढ़ाई की। साथ ही साथ उन्होंने मिलिट्री में जाने का मन बनाया और अपनी तैयारी शुरू कर दी।
मिलिट्री की नौकरी में चयन के बाद कोलकाता में चार वर्ष की ट्रेनिंग हुई। इसके बाद 17 जनवरी, 2022 को पहली जॉइनिंग पुणे में लेफ्टिनेंट पद पर हुई, जहां दो वर्ष तक उन्होंने लेफ्टिनेंट पद पर अपना योगदान दिया। इसके बाद 2024 में मिलिट्री में कैप्टन रैंक पद पर प्रमोशन मिला और उनको राजौरी में भेजा गया। संवाद