फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Random survey started for Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin

Noida News: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए रैंडम सर्वे शुरू

Mon, 22 Sep 2025 02:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 22 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Random survey started for Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin
अमरोहा। जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत छत मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए जिलेभर की पंचायताें में कुल 8164 आवेदकों का सर्वे किया गया था। सर्वे की सत्यता को परखने के लिए केंद्र सरकार ने फिर से रैंडम सर्वे कराया है जिसमें 5160 आवेदकों का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन


सर्वे की प्रक्रिया अभी कई स्तर पर पूरी होने के बाद आवास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। आवास के लिए लाभार्थी को 1.20 लाख रुपये दिए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद और पात्र लोगों को घर मुहैया कराने के उद्देश्य से पीएम आवास योजना शुरू की गई थी।
विज्ञापन


इसके तहत बेघरों को पक्की छत उपलब्ध कराई गई थी। साल 2018 में आवास प्लस के तहत हुए सर्वे में चयनित पात्रों को योजना का लाभ दिया गया था। अब शासन ने फिर कुछ बदलावों के साथ योजना के लिए सर्वे कराने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 2024-25 से 2028-29 के आगामी चरण के लिए योजना का सर्वे का काम चल रहा है। जिलेभर से 8164 आवेदकों का सर्वे सचिव स्तर पर किया गया था जिसके बाद 5160 परिवारों का रैंडम सर्वे किया जा रहा है। यह सर्वे एडीओ पंचायत स्तर से किया जा रहा है। इसके बाद बीडीओ व जिला स्तर से भी डाटा का सर्वे कर वेरिफिकेशन किया जाना है।


भ्रम के चलते चेकर को सर्वे का संपूर्ण डाटा प्राप्त नहीं हो रहा है। पहले से हो चुके सर्वे को सर्वेक्षण से बाहर नहीं किया गया है। फिलहाल पूर्व में हुए सर्वे की सत्यता जांचने के लिए केंद्र सरकार के आदेश पर रैंडम सर्वे किया जा रहा है। - अंबरीश कुमार, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed