फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ran away with two iPhones worth 2.40 lakhs,

2.40 लाख के दो आईफोन ले भागा, कर्मचारी ने रोका तो तमंचा ताना

Fri, 15 Apr 2022 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ran away with two iPhones worth 2.40 lakhs,
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित अंसल प्लाजा मॉल के मोबाइल खरीदने के बहाने एक दुकान में घुसा बदमाश 2.40 लाख के दो आईफोन लेकर भागने लगा। दुकान पर तैनात कर्मी ने उसका पीछा कर पकड़ने की कोशिश की। कर्मचारी के नजदीक आते ही आरोपी बदमाश ने उस पर तमंचा तान दिया और गोली मारने की धमकी दी। आरोपी दोनों मोबाइल लेकर फरार हो गया। दुकान के अंदर से मोबाइल देखते और फोन लेकर भागते आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वारदात 11 अप्रैल की है। पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि तमंचा तानते की फुटेज नहीं मिली है।
विज्ञापन

दादरी निवासी नीरज शर्मा ने बताया कि उनकी मोबाइल शॉप नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित अंसल प्लाजा मॉल में है। 11 अप्रैल को दुकान पर मास्क लगाकर एक बदमाश पहुंचा। आरोपी ने आईफोन 13 प्रो दिखाने के लिए कहा। दुकानदार ने उसे मोबाइल दिखा दिया। आरोपी ने दूसरा कलर मांगा तो वह भी दिखा दिया गया। आरोपी दोनों मोबाइल को हाथ में लेकर देखने लगा। तभी आरोपी ने अपने मोबाइल से कॉल कर किया से कहा कि उसे मोबाइल पसंद आ गया है, उसे मोबाइल खरीद लिया है। इसके बाद आरोपी दोनों मोबाइल लेकर भाग निकला। दुकान पर मौजूद कर्मचारी तुरंत आरोपी के पीछे भागा। कर्मचारी आरोपी को पकड़ने ही वाला था तभी आरोपी ने उस पर तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी दी। इसके चलते कर्मचारी वहीं रुक गया और बदमाश वहां से भाग गया।
विज्ञापन

छह छात्रों के मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित गलगोटिया कॉलेज में स्टार नाइट के दौरान भीड़ में छह छात्र-छात्राओं के मोबाइल चोरी हो गए थे। पुलिस ने आरोपी दिल्ली के जनकपुरी निवसी लखविंदर सिंह संधू को गिरफ्तार कर छह मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। आरोपी मूलरूप से जालंधर पंजाब का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक मामले में चार छात्र-छात्राओं ने केस दर्ज कराए थे। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि गलगोटिया कॉलेज में स्टार नाइट के दौरान मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को बृहस्पतिवार को एक्सपो मार्ट के पास से गिरफ्तार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed