फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ramadan month begins, drinking water crisis in many villages

रमजान माह शुरू, कई गांवों में पेयजल संकट

Wed, 14 Apr 2021 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ramadan month begins, drinking water crisis in many villages
पुन्हाना। रमजान माह शुरू हो गया है, लेकिन जिले के कई गांवों के लोगों को पर्याप्त पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है। सरकार और प्रशासन पिछले 20 वर्षों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 800 करोड़ से अधिक की राशी खर्च कर चुकी है। गांवों में पानी न पहुंचने की वजह से लोग मजबूर होकर टैंकरों से खरीद कर पानी पी रहे हैं। करीब 15 हजार की आबादी वाला गांव बीसरू निवासी तौसीफ का कहना है कि उनके गांव में कुरैशी मोहल्ला व हबेलिया मोहल्ला में पानी नहीं मिल रहा हैं।
विज्ञापन

शिकरावा के पृथवी बास में न बिजली है और न पीने का पानी,
ग्रामीणों ने बताया कि गांव बिछौर, बडेड, डूडोली, दल्लाबास, बूबलहेड़ी, सरल, सिरौली, मलहाका, चंदैनी, भादस, नीमका, बडेड, नहेदा, बसई खानजादा, घीड़ा, घाघस, मढी सहित कई गांवों में पानी की संकट है। गांव मढी निवासी खालिद ने बताया कि नगीना ब्लॉक के करीब दो दर्जन गांवों में जमीनी पानी खारा है। रेनीवेल का पानी आता नहीं है। मजबूर होकर एक हजार रुपये में टैंकर खरीदना पड़ रहा है। गांव बसई खांजादा निवासी सूरजपाल का कहना है कि गांव में पिछले 6 माह से ट्रांसफार्मर खराब है। गांव कोरानी के समून नंबरदार ने बताया कि उनके गांव में 8 दिन से बिजली नहीं है। गांव रीठट निवासी साकिर का कहना है कि बदरपुर फीडर पर सिर्फ 5 घंटे बिजली मिल रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रमजान माह में 24 घंटे बिजली और पीने का पानी उपलब्ध कराया जाए। गांवों में पानी का ज्यादा परेशानी है उन गांवों में टैंकरों से पानी भेजा जाए।
विज्ञापन

रमजान माह में लोगों को बिजली और पीने के पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। इस बारे में संबंधित अधिकारियों को आदेश दे दिए गए है। वहीं जिन गांवों में अभी तक पानी नहीं पहुंचा हैं वहां पर टैंकरों से पीने का पानी भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धीरेंद्र खड़गटा, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed