फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rally for save water movement

जल शक्ति अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

Tue, 27 Aug 2019 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rally for save water movement
गांव रायपुर में जागरूकता रैली निकालते साम​ाजिक कार्यकर्ता। - फोटो : ????????
नूंह। पुन्हाना खंड के गांव रायपुर में सहगल फाउंडेशन व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा मंगलवार को जल शक्ति अभियान चलाया गया। इसके तहत गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत के सहयोग से विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता गांव के सरपंच मोहम्मद इकबाल ने की। वहीं गांव में जल संरक्षण व स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। ग्रामसभा में भी जल शक्ति अभियान व वर्षा जल संग्रहण के प्रति ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं लोगों से अभियान को सफल बनाने की भी अपील की गई। जिस पर सभी लोगों ने पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। जन स्वास्थ्य विभाग के खंड संसाधन समन्वयक संदीप शर्मा व सहगल फाउंडेशन से शाहीन खातून ने बताया कि ग्राम सभा में सभी विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed