फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rakshabandhan: 22 thousand women traveled for free

रक्षाबंधन: 22 हजार महिलाओं ने किया निशुल्क सफर

Fri, 01 Sep 2023 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan: 22 thousand women traveled for free
रक्षाबंधन: 22 हजार महिलाओं ने किया निशुल्क सफर
विज्ञापन

कई रूटों पर रही भीड़, 40 हजार लोगों ने अपनाया सार्वजनिक यातायात
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रक्षाबंधन के मौके पर बृहस्पतिवार को भी बसों में महिलाओं की खासा भीड़ रही। करीब 22 हजार बहनों ने बसों में निशुल्क सफर किया। वहीं कुल 40 हजार से अधिक लोगों ने इस दिन सार्वजनिक यातायात के रूप में बसों में सफर किया। बदायूं, आगरा, अलीगढ़, मेरठ आदि रूटों पर अधिक भीड़ रही।
भाई-बहन के पर्व पर बुधवार को निशुल्क सफर करने वाली महिलाओं की संख्या 11 हजार रही थी। वहीं उस दिन कुल 35 हजार यात्रियों ने बसों से सफर किया था। पर्व पर दोनों दिन सेक्टर-35, 62 और बॉटनिकल गार्डन आदि जगहों पर खूब भीड़ रही। बसों में बदायूं रूट पर अधिक महिला यात्रियों के चलते पांच बसें अतिरिक्त बढ़ाकर इनके फेरे भी बढ़ाए गए। फिर भी कई जगहों पर यात्रियों को काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ा। डिपो एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए खासा इंतजाम किए गए थे। चालक व परिचालकों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई थीं। महिलाओं सुरक्षा और अन्य आपातकाल के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया था। उस नंबर पर आई सभी कॉल का तुरंत निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

इधर पर्व पर्व पर निजी बसों में भी खूब भीड़ रही। बॉटनिकल गार्डन से चलने वाली इन बसों से लोगों ने आगरा, मथुरा और मेरठ के लिए सफर किया। वहीं यहां डग्गामार वाहनों में भी कई सवारियां बैठकर आगरा कुबेरपुर के लिए जाना पड़ा। चालकों ने एक-एक इको वैन में आठ-आठ सवारियां भरीं। संबंधित विभागों द्वारा कोई कार्रावई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed