फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Raised awareness about the prevention of HIV infection.

Noida News: एचआईवी संक्रमण की रोकथाम के लिए किया जागरूक

Thu, 23 Jul 2026 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness about the prevention of HIV infection.
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में एआरटी सेंटर में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय एचआईवी जागरूकता शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर 23 और 24 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमण की रोकथाम के लिए समय पर जांच, नियमित उपचार और सामाजिक जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से एचआईवी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर संक्रमित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की अपील की। शिविर में एचआईवी संक्रमित मरीजों और संक्रमण के उच्च जोखिम वाले लोगों को समय पर जांच, निशुल्क उपचार, सुरक्षित व्यवहार और शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर डॉ. सुनील कपूर, डॉ. एच.एम. लावनिया, डॉ. जे.के. झा, डॉ. असद महमूद सहित एआरटी सेंटर के चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed